हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चेहरे की ढीली स्किन को कैसे टाइट करें? यहां जानिए घर पर बने किस फेस पैक से झुर्रियां होने लगेंगी कम

Face Mask For Wrinkles: आपकी त्वचा भी ढीली होने लगी है और चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो यहां जानिए किस फेस पैक से त्वचा टाइट होने लगती है. इस फेस पैक को घर पर ही बनाकर लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
चेहरे की स्किन टाइट करने के उपाय जानिए यहां.

Skin Tightening Face Mask: उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा ढीली पड़ने लगती है. वहीं, त्वचा का सही तरह से ख्याल ना रखने पर भी ऐसा होता है. आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की त्वचा ज्यादा उम्र में भी टाइट और चमकदार नजर आती है, वहीं कुछ लोगों की उम्र कम होती है तब भी चेहरे पर झुर्रियां (Wrinkles) दिखने लगती हैं. इसकी वजह खानपान में पोषक तत्वों की कमी होना, सही तरह से स्किन का ख्याल ना रखना और केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करना हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फेस पैक्स हैं जिन्हें चेहरे पर लगाने से ढीली त्वचा टाइट होने में मदद मिल सकती है. इन फेस पैक्स को आप घर पर ही आसानी से बनाकर लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें – Gym जाते हैं तो गर्मियों में कभी ना करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने कहा हर जिम फ्रीक को पता होनी चाहिए ये बातें

स्किन टाइटनिंग के लिए घर पर बनाएं फेस मास्क

पपीते का फेस मास्क

विज्ञापन

स्किन टाइटनिंग के लिए पपीते का फेस मास्क (Papaya Face Mask) बनाकर लगाएं. इस मास्क को बनाकर लगाना बेहद आसान है. फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच पपीते में एक चम्मच ही शहद मिला लें. इस फेस मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. हफ्ते में 2 बार लगाने पर फेस मास्क का असर नजर आने लगता है. इससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं.

एलोवेरा फेस पैक

विज्ञापन

एलोवेरा का फेस पैक भी स्किन टाइटनिंग गुणों से भरपूर होता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए ताजा एलोवेरा की पत्ती में से जैल निकाल लें. इसे सीधा चेहरे पर जस का तस लगा लें. कम से कम आधा घंटा लगाकर रखने के बाद इसे धोकर हटाया जा सकता है. इस फेस मास्क को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकती हैं. इससे स्किन को जरूरी हाइड्रेशन भी मिलती है और त्वचा चमकती है सो अलग.

खीरे का फेस मास्क

विज्ञापन

खीरे में मौजूद गुण स्किन को टाइट करने में असर दिखाते हैं. खीरे का रस खासतौर से ओपन पोर्स को बंद करता है. ऐसे में खीरे को पीसकर इसमें एक चम्मच दही मिलाकर मास्क तैयार कर लें. इस मास्क को चेहरे पर लगाकर आधा घंटा रखें और धोकर हटा लें.

केले का फेस मास्क

विज्ञापन

केला ना सिर्फ स्किन के टेक्सचर को बेहतर करता है बल्कि को स्किन को टाइटनिंग गुण भी देता है. इसका फेस मास्क बनाने के लिए आधा पका हुआ केला लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस पेस्ट को मिक्स करके चेहर पर लगाएं और 20 मिनट बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक से स्किन को ग्लो मिलता है और ढीली त्वचा टाइट होने में मदद मिलती है.

बेसन का फेस मास्क

विज्ञापन

बेसन चेहरे पर जमे दाग-धब्बों को हटाने में तो असरदार होता ही है, अगर इसमें गुलाबजल और दही मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन को टाइटनिंग गुण भी मिलते हैं. फेस पैक (Skin Tightening Face Pack) बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने जितना दही और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

यह भी पढ़ें – नाखूनों पर ये 5 निशान देते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola