आजकल बिजी शेड्यूल यानी जिंदगी में काम, घर और दूसरी जिम्मेदारियों की वजह से पार्टनर के लिए समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है. एक ही घर में रहने के बावजूद कपल्स के पास एक-दूसरे से बात करने या साथ समय बिताने का वक्त कम हो जाता है. धीरे-धीरे यही दूरी रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं. हालांकि, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए हर दिन घंटों साथ रहना जरूरी नहीं है. कई बार छोटी-छोटी आदतें भी पार्टनर को यह महसूस करा सकती हैं कि वह आपके लिए जरूरी हैं. अगर आपकी भी लाइफ बहुत बिजी है तो इन आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फटाफट बन जाएगी पनीर स्टफ्ड इडली, नाश्ते में बनाने के लिए काम आएगी यह रेसिपी
कुछ वक्त एक दूसरे के साथ बिताना
दिन में एक बार कुछ वक्त अपने पार्टनर के लिए निकालें. जरूरी नहीं कि इसके लिए कोई खास प्लान बनाया जाए. रात को सोने से पहले या सुबह साथ में चाय पीते वक्त बातें की जा सकती हैं. इस दौरान आप अपने प्लान के बारे में जिक्र कर सकते है.
छोटी-छोटी चीजों के लिए शुक्रिया कहना
लंबे समय से रिश्ते में रहने के बाद हम पार्टनर के लिए छोटे-छोटे कामों को अक्सर नॉर्मल मानने लगते हैं. लेकिन एक छोटा सा थैंक यू या पार्टनर की तारीफ करना बहुत ही काम का साबित हो सकता है. रिश्ते में एक दूसरे की फीलिंग की कद्र करना बहुत ही मायने रखता है.
फोन से ज्यादा पार्टनर पर ध्यान देना
आजकल कपल्स साथ बैठे होने के बावजूद अक्सर अपने फोन में बिजी रहते हैं. अगर आप पार्टनर के साथ समय बिता रहे हैं तो कोशिश करें कि उस दौरान सोशल मीडिया, मैसेज और दूसरे ध्यान हटाने वाली चीजों को कुछ देर के लिए दूर रखें. पार्टनर आपसे बात कर रहा हो तो उसकी बात ध्यान से सुनें.
हफ्ते में एक बार कपल टाइम निकालना
बिजी शेड्यूल में भी हफ्ते में कुछ समय सिर्फ एक-दूसरे के लिए तय किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी नहीं कि हर बार बाहर डिनर या महंगी डेट प्लान की जाए. घर पर साथ खाना बनाना, शाम को टहलने जाना, साथ में फिल्म देखना या बस बालकनी में बैठकर बातें करना भी कपल टाइम हो सकता है. जरूरी यह है कि उस समय दोनों काम और दूसरी जिम्मेदारियों से थोड़ा ब्रेक लें.
एक दूसरे को तोहफा देना
रिश्ते तभी मजबूत रहते हैं जब पार्टनर एक दूसरे से कनेक्ट रहता है. इसके लिए एक दूसरे को तोहफे देना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इससे प्यार बना रहता है. आप कभी ऑफिस से आते वक्त अपने पार्टनर के लिए कुछ खरीदरकर ले आएं. वरना ऑनलाइन घर पर मांगवाकर पार्टनर को दें और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करें. इससे रिश्ता मजबूत होगा और बिजी रहने के बाद प्यार बना रहेगा.
इसे भी पढ़ें- चिप्स-कॉल्ड ड्रिंक्स में ज्यादा नमक या चीनी तो नहीं? पैकेट देखकर चल जाएगा पता
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines