बिजी लाइफ में भी मजबूत रहेगी पार्टनर से आपकी बॉन्डिंग, बस अपनाएं ये 5 आदतें

Love Bonding: अगर दोनों पार्टनर अपनी जिंदगी में बिजी हैं तो एक-दूसरे के लिए थोड़ा बहुत समय निकालते रहें, क्योंकि बिजी शेड्यूल होने के बावजूद रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग होना और प्यार बरकरार रखना जरूरी होता है.

Love Bonding

कुछ वक्त एक दूसरे के साथ बिताएं. Image Credit- Freepik

आजकल बिजी शेड्यूल यानी जिंदगी में काम, घर और दूसरी जिम्मेदारियों की वजह से पार्टनर के लिए समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है. एक ही घर में रहने के बावजूद कपल्स के पास एक-दूसरे से बात करने या साथ समय बिताने का वक्त कम हो जाता है. धीरे-धीरे यही दूरी रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं. हालांकि, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए हर दिन घंटों साथ रहना जरूरी नहीं है. कई बार छोटी-छोटी आदतें भी पार्टनर को यह महसूस करा सकती हैं कि वह आपके लिए जरूरी हैं. अगर आपकी भी लाइफ बहुत बिजी है तो इन आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ वक्त एक दूसरे के साथ बिताना

दिन में एक बार कुछ वक्त अपने पार्टनर के लिए निकालें. जरूरी नहीं कि इसके लिए कोई खास प्लान बनाया जाए. रात को सोने से पहले या सुबह साथ में चाय पीते वक्त बातें की जा सकती हैं. इस दौरान आप अपने प्लान के बारे में जिक्र कर सकते है.

छोटी-छोटी चीजों के लिए शुक्रिया कहना

लंबे समय से रिश्ते में रहने के बाद हम पार्टनर के लिए छोटे-छोटे कामों को अक्सर नॉर्मल मानने लगते हैं. लेकिन एक छोटा सा थैंक यू या पार्टनर की तारीफ करना बहुत ही काम का साबित हो सकता है. रिश्ते में एक दूसरे की फीलिंग की कद्र करना बहुत ही मायने रखता है.

विज्ञापन

फोन से ज्यादा पार्टनर पर ध्यान देना

आजकल कपल्स साथ बैठे होने के बावजूद अक्सर अपने फोन में बिजी रहते हैं. अगर आप पार्टनर के साथ समय बिता रहे हैं तो कोशिश करें कि उस दौरान सोशल मीडिया, मैसेज और दूसरे ध्यान हटाने वाली चीजों को कुछ देर के लिए दूर रखें. पार्टनर आपसे बात कर रहा हो तो उसकी बात ध्यान से सुनें. 

हफ्ते में एक बार कपल टाइम निकालना

बिजी शेड्यूल में भी हफ्ते में कुछ समय सिर्फ एक-दूसरे के लिए तय किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी नहीं कि हर बार बाहर डिनर या महंगी डेट प्लान की जाए. घर पर साथ खाना बनाना, शाम को टहलने जाना, साथ में फिल्म देखना या बस बालकनी में बैठकर बातें करना भी कपल टाइम हो सकता है. जरूरी यह है कि उस समय दोनों काम और दूसरी जिम्मेदारियों से थोड़ा ब्रेक लें.

विज्ञापन

एक दूसरे को तोहफा देना

रिश्ते तभी मजबूत रहते हैं जब पार्टनर एक दूसरे से कनेक्ट रहता है. इसके लिए एक दूसरे को तोहफे देना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इससे प्यार बना रहता है. आप कभी ऑफिस से आते वक्त अपने पार्टनर के लिए कुछ खरीदरकर ले आएं. वरना ऑनलाइन घर पर मांगवाकर पार्टनर को दें और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करें. इससे रिश्ता मजबूत होगा और बिजी रहने के बाद प्यार बना रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ