हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

244 किलों के इस सिंगर ने घटाया अपना 124 किलो वजन! दुनिया के सामने रखा इस ट्रांसफॉर्मेशन का पूरा राज

Weight Loss: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए लोग कई महीनों तक अपनी क्रेविंग को रोके रखते हैं और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करते रहते हैं. इसी कड़ी में ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर जो पहले 244 किलो के थे, उन्होंने अपना 124 किलो वजन घटाया. आइए जानते हैं उन्होंने कैसे किया इतना बड़ा काम?

विज्ञापन
जेली रोल ने कैसे कम किया अपना वजन?

How to Lose Weight: ग्रैमी नॉमिनेटेड (Grammy Nominated) और अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर जेली रोल (Jelly Roll) अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं. ऐसा कहा जाता था है कि उनका भारी वजन उनके करियर और हेल्थ दोनों के बीच बड़ी मुश्किल बनकर आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपना वजन कम करने का फैसला लिया. फिर क्या जेली रोल अपनी इस जर्नी में लग गए और एक नया रूप लेकर दुनिया के सामने आए. उन्होंने एक साल के अंदर अपना 124 किलो वजन कम कर लिया.

आखिर कैसे हुआ Jelly Roll का ये ट्रांसफॉर्मेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेली रोल ने अपनी वाइफ बन्नी एक्सओ के पॉडकास्ट पर कहा कि- मैं मार्च 2026 तक मेन्स हेल्थ मैग्जीन के कवर पर आना चाहता हूं, यही मेरा गोल है. उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर कहा कि कई लोगों का लगता है कि मैंने अपना वजन ओजेम्पिक या वेगोवी जैसे जीएलपी-1 की मदद से किया होगा, क्योंकि कई मशहूर लोग इसी तरह अपना वजन कम करते हैं, लेकिन मेरा मामला एकदम अलग है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी जाना चाहते हैं सूरजकुंड मेला? यहां जानिए रास्ते, टिकट से लेकर सबकुछ

विज्ञापन

जेली रोल ने कैसे किया अपना वजन कम?

जेली रोल ने पोडकास्ट में बताया कि- मैंने अपना वजन कम करने के लिए खाने और लाइफस्टाइल को पूरी तरह से चेंज किया था, तब जाकर मैंने इतना वेट लॉस किया है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि डाइट और कई तरह की एक्सरसाइज को डेली रूटीन का हिस्सा बनाया और अपनी क्रेविंग को रोकने के लिए डॉक्टरों की भी मदद ली. साथ ही ज्यादा खाने की आदत को रोकने के लिए जेली रोल ने मेंटल हेल्थ थेरेपी भी लेनी शुरू कर दी थी.

विज्ञापन

खाने की लत को दूर करने के लिए जेली रोल ने क्या किया?

जेली रोल बताते हैं कि उन्होंने अपने खाने की लत को आदत नहीं बल्कि लत समझकर ही इलाज किया. उन्होंने माना कि उनका यह फैसला लाइफ टर्निंग पॉइंट बनकर सामने आया. उन्होंने वेट लॉस करने के लिए बताया कि मैंने किसी तरह का शॉर्ट कट नहीं अपनाया बल्कि अपनी फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ा दिया. इसके लिए उन्होंने पैदल चलना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे तय दूरी को बढ़ाने लगे और नए लक्ष्य बनाएं, ताकि यह एक्टिविटी और बढ़ें और उनके शरीर की चर्बी जल्दी कम हो.

विज्ञापन

जेली रोल ने अपनी जर्नी को लेकर कहा कि वह फिजिकल एक्टिविटी और डाइट (Diet) का खास ख्याल रखा और मेंटल स्टेबिलिटी के लिए भी डॉक्टरों की देखरेख में भी काम किया.

यह भी पढ़ें: घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola