Relationships: सबसे खूबसूरत एहसास होता है किसी से प्यार करना या खुद को प्यार में महसूस करना. कहते हैं कि जब व्यक्ति प्यार में गिरता है तो लगता है जैसे हवा में भी प्यार (Pyar) घुल गया है. लेकिन, अक्सर यह उलझन भी मन को सताने लगती है कि यह प्यार है या कुछ और. ऐसे में अगर आप भी यही सोचते हुए अपनी रातें काट रहे हैं कि आपको उनसे प्यार (Love) हो गया है या नहीं तो यह लेख आपके लिए ही है. यहां जानिए कौन से 5 संकेत बताते हैं कि हां, आपको प्यार हो गया है.
कैसे पता चलेगा कि आप प्यार में हैं | How To Know If You’re In Love
उनका इंतजार रहता है – जब व्यक्ति प्यार में होता है तो उसे हर पल इसी बात का इंतजार होता है कि उसका महबूब कब आएगा. हालांकि, महबूब को यह पता है या नहीं कि वो आपका महबूब है यह अलग मसला है. लेकिन, हां, आपको उसका इंतजार जरूर सताता है.
उसे देखने से खुद को रोकना मुश्किल – अगर आप अक्सर ही उस व्यक्ति के आस-पास रहते हैं जिससे आप प्यार करते हैं तो अकस्मात ही आपकी नजरें उसकी तरफ मुड़ जाती हैं. जिस दिशा में वह चलता है या बैठता है आप उस दिशा में देखने का बहाना खुद ही ढूंढ लेते हैं.
हर पल बस उसका ख्याल – प्यार में होने का सबसे बड़ा साइन तो यही है कि आपको हर पल उसी का ख्याल आता है, आप उसी के बारे में सोचते हैं और इस समय यह लेख पढ़ते हुए भी उसी का चेहरा आपके मन-मस्तिष्क में घूम रहा है.
किसी और से करीबी सताती है – जिससे प्यार है उसे तो किसी और के करीब देखकर बुरा लगता ही है, साथ ही अगर आपके करीब कोई आना चाहता है तो आपको उससे भी दिक्कत होने लगती है. आपको अपने आस-पास भी बस वही चाहिए जिससे आप प्यार करते हैं.
खुद की सुध नहीं रहती है – प्यार में अक्सर व्यक्ति को खुद की सुध नहीं रहती है. क्या खाया है, कब खाया है, कहां जाना था, क्या पढ़ना था या कोई और जरूरी काम अब जरूरी ही नहीं लगता. बस अच्छा लगता है तो उनसे बातें करना और करते जाना. अगर बात उनसे नहीं हो रही तो उनके बारे में किसी ना किसी से हर समय होती रहती है.
अगर आपकी भी यही हालत है तो दोस्त, आप प्यार में हैं. अच्छा होगा कि जिससे प्यार है उसके सामने अपना दिल खोल कर रख दिया जाए और कह दिया जाए कि हां, तुमसे प्यार है.
यह भी पढ़ें – शादीशुदा पुरुष क्यों करते हैं Cheating? यहां जानिए जब पति अपनी पत्नी को धोखा देता है तो इसका क्या मतलब है
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
8 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
11 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
15 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines