Cat Teeth Healthy: बिल्लियां भले ही खुद को साफ रखने में काफी माहिर होती हैं, लेकिन उनके दांतों और मसूड़ों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है. कई बार बिल्ली के मुंह से आने वाली बदबू को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि यह दांतों पर जमा प्लाक, टार्टर या मसूड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकती है. इंटरनेशनल कैट डे के मौके पर आइए जानते हैं कि बिल्ली की ओरल हेल्थ का ख्याल कैसे रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- भगवान शिव को प्रिय है अपराजिता का फूल, सावन में ऐसे लगाएं पौधा
बिल्ली के मुंह से बदबू क्यों आती है?
बिल्ली के मुंह से कभी-कभार हल्की बदबू आना सामान्य नॉर्मल हो सकता है, लेकिन लगातार तेज बदबू को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. दांतों पर बैक्टीरिया जमा होने से टार्टर बन सकता है, जिससे मसूड़ों में सूजन, लालिमा और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है.
बिल्ली के दांतों की ऐसे करें सफाई
बिल्ली के दांतों को साफ करना ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए खास तौर पर बिल्लियों के लिए बनी टूथब्रश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. इंसानों वाला टूथपेस्ट बिल्ली को बिल्कुल न दें, क्योंकि उसमें मौजूद कुछ चीजें उनके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं.
बिल्ली का ओरल चेकअप कराएं
घर पर दांतों की सफाई के साथ समय-समय पर ओरल चेकअप भी करवाएं. पशु विशेषज्ञ से बिल्ली के दांत और मसूड़े चेक करवाना भी जरूरी है. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर टार्टर हटाने या इलाज करने की सलाह दे सकते हैं.
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
अगर बिल्ली के मुंह से लगातार तेज बदबू आती है और इसके साथ ये लक्षण भी नजर आएं तो तुरंत कैट विशेषज्ञ से बात करें.
खतरनाक संकेत
- मसूड़ों में लालिमा या सूजन आना
- दांतों पर पीले या भूरे रंग की परत जमना
- खाना चबाने में परेशानी होना
- खाने से बचना या भूख कम होना
- मुंह से ज्यादा लार आना
- मुंह पर पंजा बार-बार लगाना
- मुंह से खून आना
डेंटल केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ध्यान से करें
बिल्ली के लिए डेंटल ट्रीट्स, च्यू टॉय या ओरल केयर प्रोडक्ट्स खरीदते समय ऐसे विकल्प चुनें जो खास तौर पर बिल्लियों के लिए बनाए गए हों. किसी भी इंसानों के लिए बने प्रोडक्ट को बिल्ली के मुंह में इस्तेमाल करने से पहले पशु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें-बारिश के मौसम में बेसन को कीड़ों से बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
4 mins agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
23 mins agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
3 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
18 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
21 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
23 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines