Spices Storing Tips: बारिश का मौसम आते ही हवा में नमी बढ़ जाती है. इसका असर सिर्फ कपड़ों और खाने पीने की चीजों पर ही नहीं, बल्कि किचन में रखे मसालों पर भी पड़ता है. इस दौरान नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला जैसे पाउडर वाले मसाले नमी की वजह से गीले होकर डिब्बे में चिपकने लगते हैं. कई बार इनमें छोटी-छोटी गांठें भी बन जाती हैं. हालांकि, नमी वाले मसालों का इस्तेमाल करने से उनका स्वाद और खुशबू भी खराब हो सकती है. ऐसे में इन्हें फेंकने के बजाय कुछ आसान तरीकों से दोबारा सूखा और फ्रेश रखा जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मसालों को स्टोर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं आंध्र प्रदेश की फेमस कुरकुरा पुनुगुलु, मिनटों में तैयार होगा ये स्वादिष्ट स्नैक्स
मसाले स्टोर करके कैसे रखें? | Spices Storing Tips
मसालों को हल्का भून लें
अगर मसालों में थोड़ी नमी आ गई है. तो उन्हें सूखे पैन में धीमी आंच पर कुछ देर हल्का गर्म कर सकते हैं. मसाले को लगातार चलाते रहें और ध्यान रखें कि वह जले नहीं. ठंडा होने के बाद इसे दोबारा एयरटाइट डिब्बे में भर दें.
मसाले हमेशा धूप में रखें
मानसून में जब भी तेज धूप निकले, मसालों को एक साफ और सूखी प्लेट में पतली परत में फैलाकर कुछ देर धूप दिखा सकते हैं. इससे नमी कम करने में मदद मिलती है. धूप से वापस लाने के बाद मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर डिब्बे में भरें.
डिब्बे को पूरी तरह सूखा रखें
कई बार मसाले में नमी आने की वजह मसाला नहीं, बल्कि उसका कंटेनर होता है. मसाले भरने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखाएं. डिब्बे के अंदर पानी या भाप की जरा सी भी नमी नहीं होनी चाहिए.
हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें
मसाले निकालते समय गीली चम्मच का इस्तेमाल न करें. अब चम्मच में लगी थोड़ी सी नमी भी पूरे मसाले को खराब कर सकती है. इसलिए मसाले के डिब्बे में हमेशा साफ और पूरी तरह सूखी चम्मच रखें.
मसालों को गैस या सिंक के पास न रखें
किचन में गैस, सिंक और भाप निकलने वाली जगहों के आसपास नमी ज्यादा रहती है. मसालों के डिब्बे इन जगहों से दूर किसी सूखी और ठंडी जगह पर रखें. साथ ही, जरूरत के हिसाब से थोड़ी मात्रा में मसाले खरीदें.
इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
8 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
10 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
16 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
17 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
18 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines