Roti Ko Gila Hone Se Kaise Bachaye: सुबह जल्दी-जल्दी में लोग घर से ऑफिस या बच्चों के स्कूल के लिए टिफिन तैयार करते हैं और उसमें ताजी, नरम और फूली हुई रोटियां रख देते हैं. लेकिन जब दोपहर में टिफिन खोला जाता है, तो वही रोटियां अक्सर गीली, चिपचिपी या थोड़ी सख्त हो चुकी होती हैं. यह समस्या बहुत आम है और ज्यादातर लोगों के साथ होती है. दरअसल बंद टिफिन में भाप जमा हो जाने से रोटी की नमी बढ़ जाती है, जिससे उसका स्वाद और ताजगी दोनों कम हो जाते हैं. हालांकि, कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है और रोटियों को लंबे समय तक नरम और स्वादिष्ट रखा जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas Hindi: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा, जानें आसान रेसिपी
टिफिन में ताजी रोटी क्यों जरूरी है
लंच का समय दिन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, क्योंकि यही खाना शरीर को दोबारा ऊर्जा देने का काम करता है. अगर टिफिन में रखा खाना ताजा और स्वादिष्ट हो तो खाने का मजा भी बढ़ जाता है और शरीर को सही पोषण भी मिलता है. लेकिन अगर रोटियां गीली या चिपचिपी हो जाएं, तो उनका स्वाद खराब हो जाता है और कई बार लोग उन्हें ठीक से खा भी नहीं पाते, जो आगे चलकर कमजोरी की वजह बनती है. साथ ही, ठीक से न खाने के कारण कई लोग अनहेल्दी, तला हुआ आदि खा लेते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होती.
टिफिन में रोटियों को गीला होने से बचाने के आसान तरीके
अगर आप चाहते हैं कि टिफिन में रखी रोटियां कई घंटों तक नरम और ताजी बनी रहें, तो इन आसान तरीकों को जरूर अपनाएं:
- रोटी को पहले ठंडा करें: रोटी बनाकर तुरंत टिफिन में न रखें, बल्कि थोड़ी देर ठंडा होने दें, ताकि उसमें से निकलने वाली भाप खत्म हो जाए.
- हल्का मोड़कर रोल करें: रोटी को हल्का सा मोड़कर रोल कर लें, इससे वह टिफिन में कम जगह लेती है और ज्यादा दबती भी नहीं.
- टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें: टिफिन बॉक्स में एक साफ टिश्यू पेपर बिछा दें और उसी में रोटियां हल्के से लपेटकर रखें, ऐसा करने से टिश्यू पेपर पानी को सोख लेगा और रोटी गीली नहीं होगी. कोशिश करें कि हर रोटी को अलग टिश्यू में लपेटें, ताकि सभी रोटी फ्रेश रहें.
- टिफिन को बहुत ज्यादा बंद न करें: अगर संभव हो तो थोड़ा एयर स्पेस रखें, ताकि भाप जमा न हो.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर का हो सकता है खतरा!
संबंधित खबरें
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
32 mins agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
4 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
4 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
5 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
20 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines