Kabutar Bhagane Ka Spray: घर की बालकनी सर्दियों में सबसे ज्यादा काम आती है. धूप सेकने या कपड़े सुखाने के लिए काम आती है. लेकिन जब यहां कबूतरों का कब्जा हो जाए तो पूरी शांति छूमंतर हो जाती है. उनकी लगातार गुटर-गूं, हर जगह फैली बीट या बदबू… बालकनी को बेकार कर देती है. कई लोग इसे रोज साफ भी करते हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद ही कबूतर फिर भी लौट आते हैं. ऐसे में जरूरत होता इनका पर्मानेंट इलाज करना. इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं. आप कुछ घरेलू और किफायती ट्रिक्स फॉलो कर कबूतर से छुटकारा पा सकते हैं.
बालकनी में कबूतर क्यों आते हैं? (Kabutar Bhagane Ka Tarika)
कबूतर उन जगहों पर जल्दी बस जाते हैं जहां उन्हें छांव, खाना या खाली जगह दिखाई देती है. बालकनी अक्सर खाली रहती हैं या यहां उन्हें पाइप, किनारों और कोने दिखते हैं तो वहां बस जाते हैं. इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कबूतरों को आने का मौका क्यों मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें- STOP! अगर आप करते हैं ये 5 काम, तो आपका बच्चा हो सकता है डिप्रेशन का शिकार, Mental Health Specialist प्रितिका सिंह ने बताया
सिर्फ 5 मिनट में कबूतर भगाने के जबरदस्त और आसान तरीके
एल्युमिनियम फॉयल आएगी काम
कबूतर को भगाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है. कहा जाता है कि कबूतर चमकदार चीज से डरते हैं. अगर एल्युमिनियम फॉयल को लटका दिया जाए तो यकीनन कबूतर भाग जाएंगे. इसके अलावा, दो-तीन पुरानी CD को स्ट्रिप्स रस्सी से बालकनी में लटकाया जा सकता है हवा और धूप से इसकी चमक बढ़ेगी और कबूतर पास भी नहीं आएंगे.
मॉथ बॉल्स का इस्तेमाल करें
कबूतर मॉथ बॉल्स की खुशबू से काफी दूर भागते हैं. उन्हें इसकी गंध बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए बेहतर है कि आप बालकनी के कोनों में 5-6 नेफ्थलीन बॉल्स रख दें. जैसे ही हवा चलेगी तो खुशबू भी बढ़ेगी. फिर कबूतर अपने आप भाग जाएंगे और अपना डेरा नहीं बनाएंगे.
लाल मिर्च और लहसुन का स्प्रे बनाएं
कबूतरों को तीखी गंध से खासा डर लगता है. इसलिए आप लाल मिर्च का स्प्रे तैयार करें. इसके लिए एक बोतल में 1 कप पानी डालें. फिर एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर लहसुन को भी डाल दें. अच्छी तरह से मिलाकर बालकनी में स्प्रे करें.
इसे भी पढ़ें- National Press Day 2025: एक कागज़, स्याही की एक बूंद… और रातोंरात पलट गया हुकूमत का पासा, यहां पढ़ें भारतीय प्रेस की साहस गाथा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
11 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
15 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines