How To Store Lemons: विटामिन सी से भरपूर नींबू गर्मियों में शरीर को ताजगी और ठंडक देते हैं. नींबू एक नहीं बल्कि कई फायदों से भरपूर होते हैं. चिलचिलाती गर्मियों में लू से बचने के लिए लोग खासतौर से नींबू पानी (Lemon Water) बनाकर पीते हैं. लेकिन, नींबू के साथ एक ही दिक्कत आती है. नींबू ठीक तरह से स्टोर करके ना रखें जाएं तो सूखने लगते हैं और एक हफ्ते में ही सख्त हो जाते हैं जिनसे इनका रस निकालना मु्श्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह नींबू को स्टोर करें जिससे नींबू लंबे समय तक ताजा रहें और जल्दी खराब ना हों.
कैसे रखें नींबू को लंबे समय तक ताजा
पानी में डुबोकर रखें – नींबू लंबे समय तक ताजा रहें इसके लिए उन्हें पानी में डुबोकर रखा जा सकता है. कांच या प्लास्टिक का जार लें और उसमें पानी भर लें. इस पानी में नींबू डालें. ध्यान रहे कि नींबू पूरी तरह पानी में डूब जाएं. इस जार को फ्रिज में रखें. हर 3 से 4 दिनों में पानी को बदलते रहें. इससे नींबू ताजे रहते हैं.
एयर टाइट कंटेनर – नींबू को धोकर और पोंछकर सुखा लें. इसके बाद नींबू को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें और कंटेनर को बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे नींबू लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं और जल्दी सूखते नहीं हैं. आप चाहे तो जिपलॉक बैग में भी नींबू रख सकते हैं.
पेपर टावल या अखबार में लपेटकर रखें – फ्रिज में नींबू ताजे रहें इसके लिए एक-एक नींबू को अलग-अलग अखबार या पेपर टावल में लपेटकर रखा जा सकता है. पेपर नींबू की एक्सेस नमी को सोखता है जिससे नींबू गलकर खराब नहीं होते हैं.
बाहर कैसे रखें नींबू को फ्रेश
अगर फ्रिज नहीं है तो नींबू को ताजा रकने के लिए किसी ठंडी या सूखी जगह पर रखें. आप चाहे तो नींबू पर नारियल का तेल या कोई और तेल लगाकर रख सकते हैं. इससे नींबू के अंदर नमी रहती है और नींबू जल्दी सूखते नहीं हैं और ताजे रहते हैं.
कटे हुए नींबू को सूखने से कैसे रोकें
अगर नींबू पहले से कटा हुआ हो तो नींबू को किसी कंटेनर में उल्टा करके रखें. इसके अलावा, नींबू पर हल्का नमक लगाकर रखा जा सकता है. इससे नींबू जल्दी नहीं सूखते हैं.
यह टिप आएगी बेहद काम
अगर आपको लगता है कि नींबू जल्दी खराब हो सकते हैं तो आप नींबू का रस निकालकर उन्हें आइस ट्रे में डालकर जमा कर सकते हैं. नींबू के आइस क्यूब्स का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बहुत ज्यादा पसीना आता है तो बगलों पर मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा लें ये चीज, बार-बार गीले नहीं दिखेंगे अंडरआर्म्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
11 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
15 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
16 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
19 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
20 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines