Fresh Lemon Tips: नींबू लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है. कोई इसे नींबू पानी बनाने के लिए इस्तेमाल करता है, कोई सलाद में डालता है तो कोई सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू उसमें डालता है. लेकिन, नींबू के साथ दिक्कत बस इतनी आती है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखकर सख्त हो जाता है. कई लोगों को लगता है कि नींबू को फ्रिज में स्टोर करके वो उसे फ्रेश रख सकते हैं मगर गलत तरीके से स्टोर करने पर नींबू फ्रिज में भी अपना रस खो देता है. ऐसे में यहां जानिए नींबू को लंबे समय तक या कहें तकरीबन 14 दिनों तक ताजा रखने के लिए क्या किया जा सका है. ये हैक्स आपके भी काम आएंगे.
यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बेसन को कीड़ों से बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपा
नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने का आसान तरीका
हल्की तेल की कोटिंग है जरूरी
नींबू के ऊपर खाने वाले तेल की पतली परत लगा दें. ध्यान रहे कि ज्यादा तेल नहीं लगाना है. ऐसा करने से बाहर लगा तेल नींबू के अंदर की नमी को बाहर नहीं निकलने देता है जिसके कारण नींबू लंबे समय तक ताजा रहता है.
एयरटाइट कंटेनर में रखें
अब नींबू पर तेल की कोटिंग करने के बाद इन्हें किसी साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रख दें. ऐसा करने से नींबू हवा के कॉन्टैक्ट में नहीं आते जिसकी वजह से उनकी ताजगी बनी रहती है. नींबू को स्टोर करने की ये छोटी-सी आदत बहुत बड़ा फर्क ला सकती है.
फ्रिज में सही तरीके से करें स्टोर
अब इस एयरटाइट कंटेनर को बंद करके फ्रिज में रख दें. फ्रिज का ठंडा तापमान और कंटेनर की वजह से हवा के साथ कम कॉन्टैक्ट होना नींबू को लंबे समय तक ताजा रखता है और उस पर फफूंदी लगने से भी बचाता है.
इस तरीके से क्या फायदे होंगे?
इस तरीके से नींबू को स्टोर करने से कई फायदे होंगे. सबसे पहले तो नींबू कम से कम 14 दिनों तक एकदम ताजा और रसीले रहेंगे. उनके ऊपर का छिलका जल्दी नहीं सिकुड़ेगा. इसकी वजह से आपको बार-बार नींबू खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फूड की बचत के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी.
स्टोर करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
- नींबू लेते समय ही ध्यान रखें कि आप जो नींबू ले रहे हैं वो ताजे और अच्छी क्वालिटी के हों.
- जो नींबू खराब हो जाए या अगर आप किसी नींबू को काट लें तो उसे अलग रख दीजिए.
- जिस कंटेनर में आप नींबू स्टोर करें, ध्यान रहे कि उसमें नमी जमा न हो.
यह भी पढ़ें- मिलावटी दूध और शुद्ध दूध की पहचान कैसे करें? FSSAI से जानिए मिल्क में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च का कैसे चलेगा पता
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
15 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
19 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines