आजकल बच्चों को मोबाइल से दूर रखना पेरेंट्स के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. खाना खाते समय, पढ़ाई के बाद या खाली समय में बच्चे अक्सर फोन पर गेम खेलने या वीडियो देखने की जिद करने लगते हैं. अगर फोन न दिया जाए तो बच्चा रोने लगता है.अगर आप भी बच्चे को हर बार मोबाइल देने के बजाय उसे किसी मजेदार एक्टिविटी में बिजी रखना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ आसान गेम तैयार किए जा सकते हैं. इन गेम्स के लिए आपको महंगे खिलौने खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी. घर में मौजूद चीजों की मदद से आप बच्चों के लिए ऐसे गेम बना सकते हैं, जिनसे उन्हें मजा भी आएगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा.
पेपर कप बॉल गेम
इस गेम को बनाने के लिए कुछ पेपर कप, एक छोटी गेंद और थोड़ी सी जगह चाहिए. गेम को बनाने के लिए पेपर कप को जमीन या टेबल पर अलग-अलग दूरी पर रखें. हर कप को अलग नंबर दें और बच्चे को गेंद फेंककर कप में डालने के लिए कहें. जिस कप में गेंद जाएगी, उसके हिसाब से उसे पॉइंट मिलेंगे. वहीं, हर राउंड में कप की जगह बदलें और बच्चे के लिए छोटा-सा टारगेट तय करें.
बोतल में रिंग डालने का गेम
पुरानी प्लास्टिक बोतल और कुछ पेपर या प्लास्टिक रिंग की मदद से यह आसान गेम बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए खाली बोतलों को एक लाइन में रखें और उनसे कुछ दूरी पर खड़े होकर रिंग बोतल के मुंह में डालने का टारगेट सेट करें. अलग-अलग बोतलों के लिए अलग पॉइंट रख सकते हैं. इससे बच्चे को मजा आएगा और आप बच्चे को हर बार अपनी पिछली स्कोरिंग से ज्यादा पॉइंट बनाने का चैलेंज दें.
रंग पहचानने वाला गेम
इस गेम के लिए बस कुछ रंगीन कागज और घर में मौजूद छोटी चीजों की मदद से गेम खेलें. इस दौरान अलग-अलग रंग के कागज सामने रखें. अब बच्चे को घर में मौजूद चीजों में से उसी रंग की चीज ढूंढकर कागज के पास रखने के लिए कहें जैसे- लाल कागज के पास लाल पेंसिल, लाल खिलौना या कोई दूसरी चीज रखनी होगी. इससे बच्चे का दिमाग शार्प होगा और बच्चा मजेदार गेम खेलेगा.
कप स्टैकिंग चैलेंज
घर में मौजूद प्लास्टिक या पेपर कप से बच्चों के लिए कप स्टैकिंग चैलेंज बनाया जा सकता है. बच्चे को कपों की मदद से टावर बनाना होगा और फिर उन्हें बिना गिराए वापस एक स्टैक में रखना होगा. टाइमर लगाकर इस गेम को बच्चे को खेलने के लिए कहें और हर बार बच्चे को जल्दी कहने के लिए कहें. इससे बच्चे का टाइम पास होगा और बच्चा मोबाइल नहीं चलाएगा.
पानी से गेम खेलें
आप पानी और गुब्बारे की मदद से भी गेम खेल सकते हैं. इसे छत पर आसान से खेला जा सकता है, जिससे बच्चा चलेगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा. आप गुब्बारे में पानी भर सकते हैं या फिर पानी को पॉलिथीन में भरकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह गेम पूरे दिन बैठने वाले बच्चे के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे फॉलो किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 hr agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
4 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
9 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
11 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines