हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

क्या आपके बच्चे की लिखावट डॉक्टर जैसी है? जानिए खेल-खेल में बच्चे की हैंडराइटिंग कैसे सुधारें

How To Improve Kid’s Handwriting: अगर आपके बच्चे की हैंडराइटिंग भी सुंदर नहीं है और आप चाहते हैं कि बच्चे की हैंडराइटिंग सुंदर नजर आए तो यहां दिए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे. इस तरह आप बच्चे की हैंडराइटिंग सुधार सकते हैं.

विज्ञापन
मोतियों जैसे चमकेंगे बच्चे के अक्षर! अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके.

Handwriting Improving Tips: शुरुआती सालों में बच्चे पर उसकी लिखावट सुधारने का बेहद प्रेशर रहता है. बच्चे लिखना सीख रहे होते हैं तो अक्सर ही टेढ़े-मेढ़े शब्द लिखने लगते हैं जिससे उन्हें हमेशा ही इस तरह लिखने की आदत हो जाती है. लिखावट सुंदर ना हो तो देखने में तो बुरी लगती ही है, साथ ही बच्चे को स्कूल में इस कारण नंबर भी कम मिलते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे की ‘डॉक्टर जैसी लिखावट’ को सुधारना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसे कुछ ट्रिक्स दिए गए हैं जिनसे खेल-खेल में आप बच्चे की लिखावट को सुधार सकते हैं.

कैसे सुधारें बच्चे की लिखावट | How To Improve Kid’s Handwriting

मोटर स्किल्स पर करें काम

बच्चे की उंगलियों और कलाई की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं. ऐसे में पेन या पेंसिल सही तरह से पकड़ना सिखाने के लिए बच्चे की मोटर स्किल्स Improving Motor Skills) पर काम करें.

विज्ञापन

क्ले का इस्तेमाल – बच्चे को रंग-बिरंगी क्ले से आकृतियां बनाने के लिए कहें. इससे उंगलियों की एक्सरसाइज हो जाती है.

कपड़े सुखाने वाली क्लिप – बच्चे को कपड़े सुखाने वीली क्लिप से डिब्बे के किनारों को पकड़ने के लिए कहें. इससे बच्चे की ग्रिप बेहतर होती है.

विज्ञापन

कागज फाड़ना और चिपकाना – बच्चे को रंगीन कागजों को अलग-अलग ड्रॉइंग बनाकर चिपकाना सिखाएं.

पेंसिल पर ग्रिप बनाना

विज्ञापन

बच्चे की हैंडराइटिंग बेहतर हो इसके लिए उसे पेंसिल पर ग्रिप बनाना सिखाएं. बच्चे के लिए सही आकार की पेंसिल खरीदें और पेंसिल को बहुत ऊंचे या नीचे से नहीं बल्कि मिडल से थोड़ा नीचे से पकड़कर लिखना सिखाएं.

रेत पर लिखना सिखाएं

विज्ञापन

खेलने वाली रेत पर बच्चे को लिखने के लिए कहें. बच्चे से कहें कि उंगलियों से वह रेत पर अक्षर लिखे. इससे बच्चे की विजुअल मेमोरी बढ़ती है.

डॉट्स को मिलाएं

विज्ञापन

बच्चे को बिंदू मिलाने वाले गेम्स खिलाएं. इससे बच्चे को पेंसिल सही दिशा में लेकर जाने की प्रैक्टिस होती है.

लिखने को बनाएं सीक्रेट मिशन

विज्ञापन

लिखने को सिर्फ पढ़ाई से ही ना जोड़ें. बच्चे के लिए लिखने को फन बनाएं. घर का सामान लिखने के लिए या छोटे नोट्स लिखने के लिए बच्चे को कहें. फ्रिज पर लगी लिस्ट के कुछ शब्द बच्चे से लिखवाएं. इससे बच्चे के लिए लिखना एक मजेदार गेम होगा और उसकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें – माता-पिता की ये 5 गलतियां बच्चे की रीढ़ को कर सकती हैं खराब, डॉक्टर ने कहा आगे चलकर बिगड़ सकता है पोश्चर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola