How to Improve Digestion in Hindi: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप कुछ भी खा लें, तो पेट का खराब होना पक्का है और अगर पेट खराब न भी हो तो डाइजेशन से जुड़ी कोई न कोई प्रॉब्लम सामने आ जाती है। ऐसे में अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन और असरदार चाय की रेसिपी शेयर की है।
आपको बता दें अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा अपने फॉलोअर्स के लिए कुछ न कुछ स्किन केयर और हेल्थ केयर संबंधी नुस्खे शेयर करते रहती हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इस चाय को बनाना काफी आसान है और इसे बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ती है वह सब रसोई में आसानी से मिल सकती है।
रोशनी (Roshni Chopra Instagram Post) ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में चाय के फायदों के बारे में बताया है, जिसे सर्दियों में पीने में जितना मजा आता है, उतने उसके फायदे भी होते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह की चाय ने उनकी स्किन को साफ करने में काफी मदद की है और पाचन में भी सुधार किया है।
इस चाय के बारे में एक और अच्छी बात यह है कि आप इसे दिन के किसी भी समय पी सकते हैं, हालांकि इसे सुबह पीने से (Roshni Chopra Resepies) काफी लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस चाय को आप घर पर कैसे बना सकते हैं?
ये भी पढ़ें- Winter Beauty Tips: सर्दियों में खो गया है चेहरे का नूर?
इस Tea को बनाने के लिए ये चर चीजें हैं जरूरी:-
- 10 पुदीने की पत्तियां,
- दो लौंग,
- दो इलायची
- एक बड़ा चम्मच सौंफ के बीज
आपको बस इतना करना है कि लगभग 500 मिलीलीटर (How to Improve Digestion) पानी में इन सभी चार चीजों को लगभग 5 से 10 मिनट तक पानी में उबालें। उसके बाद छान लें और फिर आपकी सुबह की चाय तैयार है।
ये भी पढ़ें- Partner के साथ चिपककर सोने के हैं अजब फायदे!
इस वीडियो पर भी डालें एक नजर:-
यह वीडियो 10 दिन बाद का है, इस वीडियो में आप एक्ट्रेस की स्किन पर उस चाय के रिजल्ट को देख सकते हैं। इस वीडियो में भी एक्ट्रेस कुछ स्किन केयर टिप्स देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की स्किन को देखने के बाद कोई भी उन सभी चीजों को आजमाने से नहीं रह सकता, जो वह अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए यूज करती है। एक्टर ने इस वीडियो में एक वायरल बोटोक्स मास्क रेसिपी (Botox Mask Recipe) भी शेयर की थी।
ये भी पढ़ें- पार्टनर के साथ चिपककर सोने के क्या हैं फायदे?
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
45 mins agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines