Relationship Tips: नए साल पर अपने क्रश को कैसे करें इंप्रेस? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

Crush Impress Quotes: अगर आपका 2025 भी इसी कंफ्यूज में बीत गया कि क्रश से कैसे बात शुरू करें या ऐसा क्या करें जिससे वो आपको नोटिस करे. इसके लिए यह लेख आपकी मदद कर सकता है क्योंकि यहां पर क्रश को इंप्रेस करने के 5 हैक्स बताए गए हैं.

What to Do When You Have a Crush on Someone

क्रश को इंप्रेस करने के तरीके- Image Credit- Freepik

What to Do When You Have a Crush on Someone: दुनिया का सबसे मुश्किल काम है अपने प्यार का इजहार करना, लेकिन ये नामुमकिन नहीं है. जब किसी पर दिल आता है तो दुनिया को देखने का नजरिया बदल जाता है या दिल की धड़कन तेज होने लगती है. साथ ही, दिमाग कंफ्यूज हो जाता है और बात करने की हिम्मत भी नहीं कर पाता. कई बार तो सिर्फ देखकर ही काम चलाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और आपको हिम्मत करके अपने क्रश को इंप्रेस करना ही होगा. अगर आपके समझ नहीं आ रहा है कि कब और कैसे क्रश को इंप्रेस करें तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. आप इन टिप्स को न्यू ईयर के मौके पर फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रश को इंप्रेस करने के टिप्स | How to Impress Your Crush

खुद को तैयार करें- क्रश को इंप्रेस करने से पहले आप खुद पर काम करें और भरोसा रखें. आपके अंदर जितना कॉन्फिडेंस होगा, आप उतना ही अच्छा इंप्रेस कर पाएंगे. साथ ही, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर जाएं और स्माइल के साथ बात शुरू करें.
मुस्कान के साथ बात करें- आप क्रश के साथ प्यारी सी मुस्कान के साथ बात करें. बात करते वक्त अपना स्वभाव नर्म दिखाएं, ताकि क्रश के अंदर आपके लिए फीलिंग आ सकें. मुस्कान से साथ उसके कॉफी के लिए पूछें.
तारीफ करते रहें- इंसान को तारीफ सुनना बहुत ही पसंद होता है. आप अपने क्रश की तारीफ करते रहें और छोटी-छोटी बातों पर सच्ची और सिंपल तारीफ करें. अगर क्रश अपने दोस्तों के बीच है तो तारीफ करके उसका दिल जीतने का यह मौका बहुत ही अच्छा है.
ओवरथिंक ना करें- पहले ही ओवरथिंक कर लेना सही नहीं है. आप रिजल्ट की चिंता किए बगैर अपनी फीलिंग्स का इजहार करें. अगर ना भी हो, तो आप एक सच्ची कोशिश करके आप आसानी से आगे बढ़ पाएंगे.
हेल्प ऑफर करना- आप क्रश की मदद कर सकते हैं, ताकि वो आपका नोटिस करे और आपका अच्छा इरादा समझे. आप इसे देखते रहें और जब भी उसे मदद की जरूरत हो तो तुरंत हाजिर हो जाएं.

क्रश को कैसे समझें?

  • इजहार करने के बाद क्रश को समझना जरूरी है. अगर उसने मना कर दिया है तो उसके इस फैसले की इज्जत करें और आगे बढ़ें.
  • अगर क्रश ने कुछ नहीं कहा है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें.
  • पार्टी में क्रश के साथ रहें और उसे घर पर भी ड्रॉप करें. इससे क्रश बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएगा.
  • अगर वो कुछ दिन चाहता है तो स्पेस दें और इंतजार करें. जल्दबाजी करना ठीक नहीं.

इसे भी पढ़ें- हेमा से पहले इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था धर्मेंद्र का नाम, बॉलीवुड के गलियारों में होने लगी थीं बातें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ