हेमा से पहले इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था धर्मेंद्र का नाम, बॉलीवुड के गलियारों में होने लगी थीं बातें

Dharmendra Affair: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का शादी से पहले कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा था. उनके और मीना कुमारी के अफेयर ने एक वक्त पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा भी धर्मेंद्र का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है.

Dharmendra Affair

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के साथ धर्मेंद्र का जुड़ा है नाम- Image Credit- News24

Dharmendra Has Been Linked to Several Actresses: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी, जो आज तक कायम है. एक वक्त था जब दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में हुआ करती थी. हालांकि, धर्मेन्द्र हेमा मालिनी से शादी करने से पहले ही शादीशुदा थे और तलाक के लिए तैयार नहीं थे. कहा जाता है कि धर्मेंद्र बॉलीवुड में आने से पहले ही प्रकाश कौर से शादी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका नाम कभी मीना कुमारी तो कभी अनीता राज के साथ जोड़ा गया. हालांकि, धर्मेंद्र ने कभी भी इन रिश्तों पर खुलकर कुछ स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी जिंदगी के ये किस्से आज भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का हिस्सा रहते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था धर्मेंद्र का नाम | Dharmendra Rumored With These Actresses

मीना कुमारी- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र का नाम कभी मीना कुमारी से जुड़ा करता था. कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां फिल्म काजल और फूल और पत्थर की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. हालांकि, धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने इसपर खुलकर बात नहीं की.
जया बच्चन- आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन वो कई बार कह चुकी हैं कि एक वक्त पर धर्मेंद्र उनके क्रश हुआ करते थे. एक बार जया बच्चन ने करण जौहर के शो में कहा था कि शोले फिल्म में बसंती का रोल उन्हें अदा करना चाहिए था.
रेखा- उनका नाम बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ भी जुड़ा है. हालांकि, अफेयर की चर्चा के बीच धर्मेंद्र ने कह दिया था कि वो उनके परिवार का एक अहम हिस्सा हैं और वो हेमा की अच्छी दोस्त भी हैं.
आशा पारेख- आशा पारेख के साथ धर्मेंद्र का कोई अफेयर नहीं था, लेकिन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी. कहा जाता है कि आशा पारेख नासिर हुसैन के प्यार में थीं, लेकिन उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका.
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र हेमा के प्यार में पड़ गए थे. हालांकि, दोनों का एक होना आसान नहीं था, लेकिन वो कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो एक होना तय है. दोनों ने शादी कर ली और खुशहाल सफल जीवन तय किया.

इसके अलावा, अनीता राज के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया है. हालांकि, किसी भी अभिनेत्री के साथ उनका अफेयर आधिकारिक तौर पर नहीं रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ