Tips to Impress Your Crush Family: प्यार करना आसान नहीं, क्योंकि इसे मुकम्मल करने के लिए घर वालों को भी बनाना पड़ता है. कई बार रिलेशनशिप क्लियर होने के बाद भी परिवार पर आकर बात रुक जाती है. ऐसे में जरूरी है लड़की के साथ-साथ परिवार वालों का दिल भी जीता जाए. इसके लिए आपको उनसे मिलना होगा और अपना अच्छा प्रभाव डालना होगा. यही वो मौका होता है जब वो आपको समझते हैं और रिश्ते के लिए मान जाते हैं. इसलिए दिखावा करने के बजाय दिल से उनका दिल जीतने की कोशिश करें. अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार से मिलने की तैयारी कर रहे हैं तो उनसे मुलाकात से पहले इन 4 बातों पर जरूर ध्यान दें.
गर्लफ्रेंड के परिवार को कैसे बनाएं | How To Impress Girlfriends Family
पहनावे पर ध्यान दें- अपना पहनावा हमेशा सलीकेदार और साफ-सुथरा रखें, क्योंकि घरवाले सबसे पहले आपके लुक और बॉडी लैंग्वेज को ही देखते हैं. आप कपड़े अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से चुनें, ताकि अपनी पर्सनैलिटी को परफेक्ट दिखाया जा सके.
कुछ लेने के बारे में सोचें- परिवार को इंप्रेस करने के आप खाली हाथ ना जाएं, क्योंकि कुछ लेकर जाना अच्छी बात होती है. इससे आपकी संस्कारी सोच, सम्मान और गुड मैनर्स नजर आते हैं. आप मिठाई के साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर जा सकते हैं.
ज्यादा बातचीत ना करें- आप जरूरत से ज्यादा बात करेंगे तो उन्हें पसंद नहीं आएगा. कई बार हम कुछ ऐसी बातें भी बोल देते हैं, जिन्हें हमें नहीं बोलना चाहिए था. इसलिए बेहतर है कि हम कम बात करें और परिवार वालों का दिल जीतने की कोशिश करें.
छोटे-छोटे काम में मदद करें- अगर आप उनके घर जाएं और पानी रखने या किसी छोटी चीज में मदद का मौका मिले तो मना बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि लोग इस व्यवहार से प्रभावित होते हैं और आसानी से पसंद कर लेते हैं.
ये चीजें बिल्कुल ना करें
अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहली बार जाएं तो कुछ गलतियों को करने से बचें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता बेकार हो सकता है.
- जरूरत से ज्यादा फ्रैंक बनाना
- मोबाइल को बेवजह चलाना
- ऊंची आवाज से बिल्कुल भी बात ना करें
- किसी भी चीज पर नेगेटिव कमेंट करने से बचें
- गलतियां कम करें
इसे भी पढ़ें- घर के अंदर भी बढ़ रहा है Pollution? करें ये 3 काम, बिना Air Purifier हवा बनेगी साफ
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
14 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
14 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
16 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
17 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
17 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
20 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
21 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines