Relationship Tips: गर्लफ्रेंड के परिवार का दिल जीतना है? मुलाकात करने से पहले करें ये 4 काम, नहीं होंगे रिजेक्ट

Tips to Fix Your Relationship: गर्लफ्रेंड से ज्यादा उसके परिवार वालों का दिल जीतना जरूरी होता है, क्योंकि असल रिश्ता तभी मजबूत बनता है जब घरवाले भी आपको अपनाएं. अगर आप उनके दिल में अच्छी जगह बना लेते हैं तो रिलेशनशिप में आगे बढ़ना बहुत आसान हो जाएगा.  

Tips to Fix Your Relationship

अपने पार्टनर के घरवालों को इंप्रेस करने के तरीके- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Tips to Impress Your Crush Family: प्यार करना आसान नहीं, क्योंकि इसे मुकम्मल करने के लिए घर वालों को भी बनाना पड़ता है. कई बार रिलेशनशिप क्लियर होने के बाद भी परिवार पर आकर बात रुक जाती है. ऐसे में जरूरी है लड़की के साथ-साथ परिवार वालों का दिल भी जीता जाए. इसके लिए आपको उनसे मिलना होगा और अपना अच्छा प्रभाव डालना होगा. यही वो मौका होता है जब वो आपको समझते हैं और रिश्ते के लिए मान जाते हैं. इसलिए दिखावा करने के बजाय दिल से उनका दिल जीतने की कोशिश करें. अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार से मिलने की तैयारी कर रहे हैं तो उनसे मुलाकात से पहले इन 4 बातों पर जरूर ध्यान दें.

इसे भी पढ़ें- बेटी के 13 साल का होने से पहले पिता को सीखनी चाहिए ये 5 बातें, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा बिटिया के चेहरे पर हमेशा रहेगी मुस्कान

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के परिवार को कैसे बनाएं | How To Impress Girlfriends Family 

पहनावे पर ध्यान दें- अपना पहनावा हमेशा सलीकेदार और साफ-सुथरा रखें, क्योंकि घरवाले सबसे पहले आपके लुक और बॉडी लैंग्वेज को ही देखते हैं. आप कपड़े अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से चुनें, ताकि अपनी पर्सनैलिटी को परफेक्ट दिखाया जा सके. 
कुछ लेने के बारे में सोचें- परिवार को इंप्रेस करने के आप खाली हाथ ना जाएं, क्योंकि कुछ लेकर जाना अच्छी बात होती है. इससे आपकी संस्कारी सोच, सम्मान और गुड मैनर्स नजर आते हैं. आप मिठाई के साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर जा सकते हैं. 
ज्यादा बातचीत ना करें- आप जरूरत से ज्यादा बात करेंगे तो उन्हें पसंद नहीं आएगा. कई बार हम कुछ ऐसी बातें भी बोल देते हैं, जिन्हें हमें नहीं बोलना चाहिए था. इसलिए बेहतर है कि हम कम बात करें और परिवार वालों का दिल जीतने की कोशिश करें. 
छोटे-छोटे काम में मदद करें- अगर आप उनके घर जाएं और पानी रखने या किसी छोटी चीज में मदद का मौका मिले तो मना बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि लोग इस व्यवहार से प्रभावित होते हैं और आसानी से पसंद कर लेते हैं.  

ये चीजें बिल्कुल ना करें

अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहली बार जाएं तो कुछ गलतियों को करने से बचें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता बेकार हो सकता है.

  • जरूरत से ज्यादा फ्रैंक बनाना
  • मोबाइल को बेवजह चलाना
  • ऊंची आवाज से बिल्कुल भी बात ना करें
  • किसी भी चीज पर नेगेटिव कमेंट करने से बचें
  • गलतियां कम करें

इसे भी पढ़ें- घर के अंदर भी बढ़ रहा है Pollution? करें ये 3 काम, बिना Air Purifier हवा बनेगी साफ

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ