किसी भी रिश्ते में एक दूसरे को लेकर समझ बहुत जरूरी होती है. अगर आप किसी को वक्त नहीं दे पा रहे हैं या सामने वाला आपसे बात न करने का बहाना ढूंढता है तो आपको समझने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार चैटिंग या एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी है. रिश्ते में एक-दूसरे को याद करना, बात करने की इच्छा होना और अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है. अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस हो कि बातचीत शुरू करने से लेकर मिलने का प्लान बनाने तक हर पहल सिर्फ आप ही कर रहे हैं तो इस पैटर्न पर ध्यान देना जरूरी है. इसके अलावा, कुछ और बदलाव भी नजर आएं तो रिश्ते में आपसी जुड़ाव को लेकर बातचीत करना जरूरी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप के टूटने की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां, जानिए किस तरह रिश्ते को बचा सकते हैं आप
बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी हमेशा एकतरफा
अगर हर बार आप ही सबसे पहले मैसेज करते हैं, कॉल करते हैं या बातचीत शुरू करने की कोशिश करते हैं और पार्टनर की तरफ से शायद ही कभी पहल होती है तो इस पैटर्न पर गौर करें. हो सकता है पार्टनर का नेचर कम बात करने वाला हो, लेकिन अगर पहले ऐसा नहीं था और अब लगातार ऐसा हो रहा है तो बदलाव की वजह समझना जरूरी है.
आपकी बात सुनने में दिलचस्पी न होना
रिश्ते में सिर्फ बात करना ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की बात सुनना भी जरूरी है. अगर आप पार्टनर के दिन, काम या परेशानियों के बारे में पूछते हैं लेकिन वह आपकी बातों को बार-बार टाल देते हैं या आपकी जिंदगी में चल रही चीजों को जानने में रुचि नहीं दिखाते तो इसे नजरअंदाज न करें. यह एक अच्छे रिश्ते की पहचान नहीं है, जिसपर आपको गौर करना चाहिए.
मिलने के लिए प्लान न बनाना
अगर हर बार डेट, मुलाकात या साथ समय बिताने का प्लान आप ही बनाते हैं और पार्टनर की तरफ से कोई पहल नहीं होती तो इस बारे में खुलकर बात की जा सकती है. जरूरी नहीं कि इसका मतलब प्यार कम होना ही हो, क्योंकि कई बार काम का स्ट्रेस, टेंशन और कुछ घर की परेशानियां भी हो सकती हैं. आपको बस समझना चाहिए, ताकि रिश्ता खराब न हो.
जरूरत के समय ही याद करना
अगर पार्टनर ज्यादातर तभी बात करता है जब उन्हें कोई काम हो, मदद चाहिए हो या उनका मन खराब हो, जबकि आपकी जरूरत के समय वह मौजूद नहीं रहता तो इस बिहेवियर पर ध्यान देना चाहिए. एक हेल्दी रिश्ते में दोनों लोगों की जरूरतों और इमोशन के लिए जगह होना जरूरी है. आप अपने पार्टनर से बात करके चीजों को सुलझा सकते हैं, लेकिन बात आपको बहुत ही आराम से करनी है.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ सो कर ने बर्बाद करें अपना वीकेंड! सोमवार से पहले ये 5 काम कर लें, पूरा हफ्ता होगा आसान
संबंधित खबरें
घर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
4 hrs agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
5 hrs agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
5 hrs agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
6 hrs agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
6 hrs agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
7 hrs agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
8 hrs agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
21 hrs agoदुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
1 day agoनवरात्रि में अब मन नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से तैयार करें डोसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines