Fake and Real Chai Ki Patti: सुबह-सुबह चाय की चुस्की मारने की आदत लगभग सभी को होती है. सर्दियों में तो लोग इतने दीवाने होते हैं कि 7 कप पी जाते हैं और मौसम का लुत्फ उठाते हैं. मगर आपको यह जानकर कैसा लगेगा कि जो चाय आपकी थकान मिटा रही है, उसमें मिलावट की जा रही है? इसमें की गई मिलावट से भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, चाय में किस चीज की मिलावट है, इसपर निर्भर करता है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है. ऐसे में चाय की पत्ती खरीदते वक्त असली की पहचान करना जरूरी है. आचार्य मनीष जी ने कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था, जिसमें बताया था कि चाय में की जा रही मिलावट का पता हम कैसे लगा सकते हैं. आइए एक्सपर्ट की मदद से असली और नकली चाय की पहचान करें.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ इस पत्ते का पानी कहलाएगा चाय! FSSAI ने दी Chai की सही परिभाषा, बस यह ड्रिंक है Tea
कैसी होती है नकली चाय की पत्ती?
आचार्य मनीष जी का कहना है कि नकली चायपत्ती में अक्सर लोहे का बुरादा मिलाया जाता है, जिसकी पहचान आसानी से की जा सकती है. उनका कहना है कि लोहे के बुरादे की पहचान करने के लिए लोहे की चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बहुत ही आसानी से चायपत्ती से लोहे के कण निकाले जा सकते हैं.
नकली चाय की पत्ती पीने के नुकसान
अगर चाय की पत्ती मिलावटी है तो आपको उसे फेंक देना चाहिए, क्योंकि यह हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकती है, खासकर कमर दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है. घुटनों में दर्द भी पैदा कर सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप चाय को पत्ती की जगह 32 जड़ी-बूटियों वाली हर्बल चाय जैसी शुद्ध चाय की पत्ती का इस्तेमाल करें.
चाय की पत्ती की मिलावट कैसे चेक करें?
एक्सपर्ट के अनुसार चाय की पत्ती में की गई मिलावट को आप चुंबक की मदद से पहचान जा सकते हैं. इसके लिए आपको एक चुंबक की जरूरत पड़ेगी. पहचान करने के लिए चाय की पत्ती को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चुंबक रखें. हर तरफ से चेक करें और देखें कहीं चुंबक पर कुछ चिपक तो नहीं रहा है. अगर ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है.
फिल्टर पेपर आएगा काम
- सबसे पहले एक फिल्टर पेपर लें.
- चाय की पत्तियों को फिल्टर पेपर पर फैलाएं.
- फिल्टर पेपर को थोड़ा-सा गीला करें.
- उसमें थोड़ा पानी डालें और फिल्टर पेपर को नल के पानी के नीचे धो लें.
- अब फिल्टर पेपर को लाइट के पास ले जाकर उसमें दाग देख लें.
- बिना मिलावट वाली चाय की पत्तियों से फिल्टर पेपर पर कोई दाग नहीं दिखेगा.
- मिलावटी चायपत्ती वाले फिल्टर पेपर पर काले और भूरे रंग के दाग होंगे.
- बेहतर होगा कि आप बिल्कुल भी इस चाय की पत्ती का सेवन ना करें.
संबंधित खबरें
क्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
18 mins agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
4 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
19 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
21 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
21 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
22 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
22 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
23 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines