Egg Identify: गर्मी हो या सर्दी… हर रोज अंडे खाने चाहिए, क्योंकि इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसलिए कुछ लोग अंडा नाश्ते में जरूर खाते हैं और अपनी डाइट का अहम हिस्सा मानते हैं. इसकी वजह से अंडे की डिमांड हमेशा मार्केट में रहती है. कुछ लोग डिमांड पूरी करने के लिए अंडे में भी मिलावट करते हैं. हालांकि, गर्मी की वजह से कुछ अंडे वैसे ही खराब हो जाते हैं, जिसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप अंडा उबालकर खाते हैं तो आपको ये टिप्स पता होना चाहिए ताकि अंदर से खराब हो चुके अंडे की पहचान की जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप खराब अंडे की पहचान कैसे कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बालों में चावल का पानी लगाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
उबालने के बाद अंडे की पहचान कैसे करें?
अंडा फ्रेश है या नहीं, इस बात का पता उबालने के बाद भी लगाया जा सकता है. अगर अंडे उबालने के बाद छिलका मुश्किल से उतर रहा है तो यह खराब हो सकता है. अंडा जब पुराना हो जाता है तो छिलका अंडे पर चिपक जाता है. उबालने के बाद यह आसानी से नहीं उतरता, हालांकि कई बार सही तरह से उबालने के वजह से भी ऐसा होता है.
अंडे की जर्दी और सफेदी को कर सकते हैं चेक
इसके लिए अंडे को बीच में से दो हिस्से करें. फिर फ्रेश अंडा की जर्दी थोड़ी सख्त होती है और गोल शेप में बिखरी हुई नजर आती है. साथ ही, इसका सफेद हिस्सा अच्छी तरह सेट रहता है और अगर यह खराब होती है तो जर्दी का रंग थोड़ा अलग नजर आएगा. सफेद हिस्सा रबड़ जैसा दिखेगा, जिसका स्वाद बहुत ही खराब होगा.
स्मेल अलग लगे तो न खाएं
अगर आपको अंडे की स्मेल अलग लग रही है या इसका टेक्सचर अजीब है तो इसका सेवन बिल्कुल न करें. कई बार केमिकल की मदद से अंडे को पकाया जाता है या फ्रेश रखने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अंडे को अच्छी जगह से ही खरीदें और इस्तेमाल करें.
छिलके से करें टेस्ट
असली अंडे का छिलका थोड़ा नाजुक होता है और इसके अंदर एक पतली झिल्ली होती है. इसलिए अंडे को हिलाने के बाद अंदर से पानी जैसी आवाज आए तो समझ लेना चाहिए कि अंडा खराब हो चुका है. अगर उबालने के बाद अंडे के छिलके उतारते वक्त भारीपन महसूस हो तो इसमें प्लास्टिक या केमिकल का यूज किया गया है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? हो सकता है प्लांटर फैसीइटिस का संकेत!
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
4 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
6 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
9 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
9 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
13 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines