Wheat Flour Identifying: आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें गेहूं का आटा भी शामिल है. इसलिए इसकी क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. सोशल मीडिया पर आटे में स्टोन पाउडर या दूसरे चीजों की मिलावट के दावे भी देखने को मिलते हैं. इन मिलावट की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं. हालांकि, हर आटे में इस तरह की मिलावट हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए आटे में मिलावट का पता करें और फिर इस्तेमाल करें. आटे में मिलावट का अंदाजा आप इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- अब नहीं सूखेंगे फ्रिज में रखे नींबू! 14 दिनों तक Lemons को ऐसे रखें ताजा
आटे में किस चीज की मिलावट की जाती है?
आटे में मिलावट कई तरह से की जा सकती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग स्टोन पाउडर की मिलावट करते हैं. इसके लिए वो पत्थर को पीसकर बारीक पाउडर इस्तेमाल करते हैं. इसे खाने की चीजों में मिलाया जाता है, जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है.
कैसे करें आटे में मिलावट का पता?
अच्छे गेहूं के आटे का रंग आमतौर पर हल्का भूरा या क्रीम जैसा होता है. अगर आटा जरूरत से ज्यादा सफेद, चमकीला या उसकी बनावट अलग नजर आए तो सावधान हो जाएं. हालांकि, सिर्फ रंग देखकर आटे को मिलावटी कह देना सही नहीं है. कई बार गेहूं की किस्म और पिसाई के तरीके से भी रंग में अंतर हो सकता है.
पानी वाला टेस्ट आ सकता है काम
एक गिलास साफ पानी लें और उसमें थोड़ा सा आटा डालें. आटे को तुरंत घोलने के बजाय कुछ देर बिना हिलाए रहने दें. अगर रेत जैसी चीज नीचे अलग से जमा दिखाई देता है तो आटा मिलावट हो सकती है.
पैकेट वाला आटा खरीदते समय क्या चेक करें?
- हमेशा भरोसेमंद दुकान या ब्रांड से आटा खरीदें और पैकेट की सील और पैकेजिंग अच्छी तरह चेक करें.
- पैकेट पर FSSAI का लाइसेंस नंबर, बैच नंबर और पैकिंग की तारीख देखें. साथ ही, ध्यान दें कि कहीं पैकेट फूला हुआ, फटा या खराब तो नहीं है.
- खुले हुए आटे को खरीदते समय उसकी खुशबू, रंग और बनावट जरूर देखें. आटे को सूखी और साफ जगह पर एयरटाइट डिब्बे में रखें.
मिलावट का शक हो तो क्या करें?
अगर आपको आटे में किसी तरह की मिलावट का शक है तो उसे इस्तेमाल न करें. आटे का सैंपल टेस्ट के लिए संबंधित विभाग में भेजें. वरना हमारे बताए गए टिप्स से पता लगाएं.
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बेसन को कीड़ों से बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
10 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
13 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines