Relationship Tips: धोखेबाज धोखा देने से पहले क्या करता है? ये 5 संकेत बताते हैं टाइमपास कर रहा है आपका पार्टनर

Signs of Fake Partner: आज हम आपको ऐसे 5 संकेत बताएंगे जिसके आधार पर अपने पार्टनर की वफादारी का पता लगाया जा सकता है, क्योंकि वक्त पर धोखेबाज पार्टनर की पहचान करना बहुत जरूरी है, वरना जितनी देर होगी उतना ही दर्द का एहसास होगा.

Dhokebaaz Partner Ki Pehchan

टाइमपास करने वाले पार्टनर के लक्षण- Image Credit-Freepik

विज्ञापन

Dhokebaaz Partner Ki Pehchan: रिश्ते प्यार और विश्वास की नींव पर टीके होते हैं और अगर इसमें विश्वास ही खत्म हो जाए तो शायद ही अच्छे रिश्ते की कल्पना की जा सके. यह रिश्ता आगे जाकर टूट सकता है. इसलिए पार्टनर से प्यार के साथ-साथ भरोसे की भी उम्मीद रखें. दोनों में भरोसा होना चाहिए कि आपका पार्टनर आपको धोखा नहीं दे रहा है और वो सिर्फ और सिर्फ आपका है. लेकिन, कई बार हकीकत कुछ और होती है, जब तक हमें इस बात का पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको एक अच्छे रिलेशनशिप में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आप वक्त पर पार्टनर की वफादारी को समझकर अपनी जिंदगी का फैसला लें.

इसे भी पढ़ें- अंडे उबालते वक्त नींबू का स्लाइस क्यों डाला जाता है? शेफ पंकज भदौरिया से जानें इसके पीछे की असल वजह

विज्ञापन

धोखा देने के 5 संकेत | Dhokebaaz Partner Ki Pehchan Kya Hai

बिना वजह गुस्सा करना- जब एक रिश्ते में पार्टनर जबर्दस्ती होता है या उसका मन भर चुका होता है तो वो दूसरे इंसान पर गुस्सा करने लग जाता है. अगर ये बदलाव अचानक शुरू हो जाए तो आपको सावधान होने की जरूरत है.
फोन छुपाना- पार्टनर तभी फोन छुपाता है जब वो कहीं और मन लगा रहा होता है. अगर आपका पार्टनर ऐसा कर रहा है तो पहले उससे वजह पूछें और फिर साफ बात करें.
दूरी बना लेना- पहले के मुकाबले अगर आपका पार्टनर आपसे दूरी बना रहा है, वक्त नहीं दे रहा, बिजी रहने या इग्नोर करने की कोशिश कर रहा है तो सावधान हो जाएं और अपने पार्टनर से खुलकर बात करें.
झूठ बोलना- कभी-कभी इंसान झूठ बोल देना है, लेकिन ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. कोई भी रिश्ता भरोसे की नींव पर खड़ा होता है और अगर वह कमजोर होने लगे तो रिश्ता खत्म हो जाता है.
बचने की कोशिश- आपको सीरियस ना लेना और हर बात पर बचने की कोशिश करना भी एक धोखेबाज की निशानी है. अगर आप उससे कुछ पूछ रहे हैं और वो बात बदल रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है.

धोखेबाज पति को कैसे पहचानें?

धोखेबाज पति हमेशा घर देर से आता है और आकर गुस्सा करता है. घर से बाहर रहने पर फोन बंद कर देता है, बात ना करने के बहाने ढूंढता है और खाना बाहर खाकर आता है तो आपको सोचने की जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ