Fake Vs Real: कहीं आप तो इस्तेमाल नहीं कर रहे नकली धनिया पाउडर? इन स्टेप्स से करें असली की पहचान

Fake Coriander Powder: अगर आपको धनिया के पाउडर का स्वाद फीका या फिर अजीब लग रहा है तो यह हो सकता है कि यह नकली हो. इसलिए असली पाउडर की पहचान करना आना चाहिए, जिसके लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है.  

how to identify fake coriander powder

धनिया पाउडर में किस तरह की मिलावट हो सकती है? Image Credit- Freepik

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • धनिया पाउडर में कम क्लाविटी वाले पौधे, रंग, स्टार्च या अन्य सस्ती चीजों की मिलावट हो सकती है.
  • एक गिलास पानी में धनिया पाउडर डालने पर अगर कोई अलग रंग तेजी से फैलता है तो उसमें रंग की मिलावट हो सकती है.
  • असली धनिया पाउडर का रंग आमतौर पर हरे से पीले-भूरे रंग के बीच होता है और इसमें धनिया की नेचुरल खुशबू आती है.

खाना बनाने के लिए धनिया पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि रंग भी देता है. सब्जी हो, दाल, ग्रेवी या चटनी आदि में धनिया पाउडर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने का काम करता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले मसालों में मिलावट की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि धनिया पाउडर की गुणवत्ता कैसे टेस्ट करें और खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखें. इसके लिए यह लेख आपकी मदद कर सकता है, जिसमें कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जो असली पाउडर की पहचान करने में मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन

धनिया पाउडर में किस तरह की मिलावट हो सकती है?

धनिया पाउडर में मिलावट अलग-अलग तरीके से हो सकती है. कुछ मामलों में कम क्वालिटी वाले या दूसरे पौधों मिलाए जाते हैं, जबकि कभी-कभी रंग, स्टार्च या दूसरी सस्ती चीजों की मिलावट की जाती है. हालांकि, सिर्फ देखकर किसी पाउडर को नकली मान लेना सही नहीं है. 

विज्ञापन

घर पर ऐसे देखें धनिया पाउडर की क्वालिटी

  • पानी वाला टेस्ट- एक गिलास साफ पानी में थोड़ा-सा धनिया पाउडर डालकर देखें. पाउडर का रंग ध्यान से देखें और अगर उसमें कोई अलग रंग तेजी से पानी में फैलता दिखाई दे तो इसमें रंग की मिलावट हो सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि यह घरेलू टेस्ट मिलावट की पहचान करने का पक्का तरीका नहीं है. 
  • रंग पर दें ध्यान- नेचुरल धनिया पाउडर का रंग आमतौर पर हरे से पीले-भूरे रंग के बीच हो सकता है. बहुत ज्यादा चमकीला रंग देखकर सोचने की जरूरत है, लेकिन सिर्फ रंग के आधार पर इसे नकली नहीं कहा जा सकता. 
  • खुशबू से करें पहचान- वहीं, अच्छे धनिया पाउडर में धनिया की नेचुरल खुशबू महसूस होती है. अगर पाउडर में अजीब, बासी या बहुत तेज बदबू आ रही है तो उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी क्वालिटी को टेस्ट करना बेहतर हो सकता है. 
  • पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर देखना- पैक्ड मसाला खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें. FSSAI लाइसेंस नंबर, सामग्री, पैकिंग की तारीख, एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर देखकर खरीदें. बिना लेबल वाले मसालों की जगह भरोसेमंद जगह से पैक्ड मसाला लेना मिलावट होने का खतरा कम हो सकता है. 

नकली धनिया पाउडर से कैसे बचें?

  • धनिया पाउडर खरीदते वक्त पैकेट पर FSSAI की जानकारी जरूर चेक करें. पैकेट की सील टूटी हुई हो तो इसे बिल्कुल न खरीदें.  
  • इसलिए अगर मसाले की क्वालिटी पर शक हो तो उसे खाने के बजाय इस्तेमाल बंद करना और जरूरत पड़ने पर शिकायत करें. 
  • सोशल मीडिया पर धनिया, हल्दी और लाल मिर्च जैसे मसालों की मिलावट पहचानने के लिए कई घरेलू टेस्ट बताए जाते हैं. आप इसमें से कोई एक अपना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: आलू काटने के बाद हो जाते हैं काले? इन टिप्स से लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ