हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Fake Egg vs Real Egg: उबले हुए अंडे कहीं नकली तो नहीं? इन ट्रिक्स से करें असली की पहचान

Fake Egg Identification: इस मौसम में अंडे सबसे ज्यादा खाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अब अंडे में भी मिलावट की जा रही है. मार्केट में नकली क्वालिटी वाले अंडे भी बिकने लगे हैं. ऐसे में असली अंडे की पहचान करना जरूरी है.

विज्ञापन
असली अंडे की पहचान करने के टिप्स- Image Credit- Freepik

How To Make Fake Eggs: अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है, जिसे सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है. इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और विटामिन्स भी मिलते हैं. इसलिए हेल्दी डाइट के लिए अंडे बेस्ट माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब मार्केट में नकली अंडे भी आने लगे हैं? ये अंडे हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. ज्यादातर नकली अंडे की पहचान उबले हुए अंडे से की जाती है. अगर आपको नकली अंडे की पहचान करना नहीं आता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- बच्चों को उम्र के हिसाब से कितना सोना चाहिए? यहां जानिए कम सोने से क्या होता है

नकली अंडे की पहचान करने के टिप्स | How to Identify Fake Egg

छिलके की बनावट से करें पहचान- आप नकली अंडे की पहचान इसके छिलके से कर सकते हैं, क्योंकि नकली अंडे का छिलका बहुत चिकना और प्लास्टिक जैसा होता है.
पानी से करें चेक- आप अंडे को पानी में डालकर भी देख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नकली अंडा पानी में तैरता है और असली अंडा नीचे जाकर बैठ जाता है.
जलाकर देखना- अगर आपका अंडा जल रहा है तो इसका मतलब है कि यह नकली है, क्योंकि इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है.
स्वाद में रबड़ जैसा- अगर अंडा उबालने के बाद रबड़ जैसा महसूस हो रहा है तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है.

विज्ञापन

नकली अंडे खाने से क्या नुकसान होते हैं?

अगर आप लगातार नकली अंडे खा रहे हैं तो आपकी हेल्थ को काफी नुकसान होगा, जैसे-

  • पेट में दर्द
  • उल्टी होना
  • गैस बनाना
  • किडनी पर असर
  • मुंह से बदबू आना 

सबसे अच्छा अंडा कौन सा होता है?

सबसे अच्छा अंडा जैविक और फ्री रेंज का होता है. यह पारंपरिक अंडों की तुलना में ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. हालांकि, इसके स्वाद में कोई अंतर नहीं होता, क्योंकि यह मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है.  

विज्ञापन

अंडों को खराब होने से कैसे बचाएं? 

  • अंडों को हमेशा फ्रिज में रखें, ज्यादा गर्माहट में ये खराब हो जाएंगे.
  • अगर अंडा बहुत गंदा है, तो सूखे कपड़े से पोंछ लें. इसे धोने से बचें क्योंकि ऐसा करने से यह जल्दी खराब हो जाएगा.
  • अंडों के ऊपर हल्का सा तेल लगाएं. ऐसा करने से यह लंबे वक्त तक खराब नहीं होगा.  

इसे भी पढ़ें- खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन देसी Winter Foods से चेहरे पर ग्लो आता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola