हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

True vs Fake Friends: दोस्ती सच्ची है या फिर दिखावा? नया साल आने से पहले इन 5 संकेतों से तुरंत करें मतलबी लोगों की पहचान

Signs of Fake Friends: अगर दोस्त सच्चे मिल जाएं तो जिंदगी खूबसूरत लगने लगती है. वहीं, दिखावे की दोस्ती आपको मानसिक रूप से कमजोर और अकेला बना सकती है. ऐसे में उन्हें सही वक्त पर पहचान लेना चाहिए, जिसके लिए ये टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
दोस्त धोखेबाज हो तो क्या करें? Image Credit- Freepik

Nakli Dost Ki Pehchan: दोस्त भले ही एक हो लेकिन सच्चा और अच्छा हो… लेकिन आजकल इस एक दोस्त की पहचान करना बहुत ही मुश्किल है. सामने से कोई कितना भी प्यार जताए, लेकिन जब असलियत समझ आती है तब हम उसे खास दोस्त मान चुके होते हैं. कई बार हम ऐसे लोगों को अपना दोस्त मान लेते हैं, जो सिर्फ अपने मतलब के लिए हमारे साथ जुड़े हुए रहते हैं. पता ही नहीं चलता कि कैसे उन्होंने हमें अपनी मीठी बातों में फंसा लिया है और हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि वक्त रहते नकली दोस्तों की पहचान कर ली जाए और नए साल पर सिर्फ अच्छे रिश्ते और सच्चे लोगों के साथ रिश्ता निभाएं.

इसे भी पढ़ें- Homemade Cake: नहीं है मार्केट से महंगा केक खरीदने के पैसे? इस रेसिपी से सस्ते में बनाएं ग्लूटेन-फ्री वनीला केक, नए साल की सेलिब्रेशन में आएगा काम

सच्चे दोस्त की पहचान कैसे होती है?

सच्ची दोस्ती को शब्दों में कैद नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ बातों को उसके किरदार से मिलाकर हम एक अच्छे दोस्त की पहचान कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • मुश्किल वक्त में साथ रहने वाला
  • आपकी खुशी में खुश होने वाला
  • बिना जज किए आपकी बातों को सुनना
  • कमियां बताकर उसे दूर करने की कोशिश करना
  • पीठ पीछे अच्छा बोलना
  • आपकी कद्र करना
  • आपसे हमेशा सच बोलना
  • लड़ाई करके भी आपके पास रहना  

नकली दोस्त की पहचान के 5 संकेत | How to Identify Fake Friendship

मतलब से याद करना- एक सच्चा दोस्त कभी भी मतलब से याद नहीं करता. अगर कोई ऐसा कर रहा है तो इसका मतलब है कि वो आपका सच्चा दोस्त नहीं है. वो दोस्त आपको तभी याद कर रहा है जब उसे काम निकलवाना होता है या कोई फेवर लेना होता है.  
जलन महसूस करने वाला- अगर कोई दोस्त आपकी खुशी से जल रहा है तो वो आपका असली दोस्त नहीं हो सकता. ऐसे दोस्त से बिल्कुल भी राब्ता ना रखें, क्योंकि वो आपकी तरक्की सहन नहीं कर पाएंगे.
मुश्किल वक्त में साथ ना देने वाला- जब आपको उसकी जरूरत पड़ती है या तो वो बहाने मारकर दूर हो जाता है या कॉल ना उठाकर आपको इग्नोर करता है. ऐसा कभी-कभी हो सकता है, लेकिन हर बार यही हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है.
कमियां निकालने वाला- क्रिटिसिज्म करना अच्छा है, लेकिन लगातार आपको नीचा दिखाना और आपके किरदार में सुधार करना सही नहीं है. ये संकेत बताता है कि वह दोस्त आपको आगे बढ़ता हुआ देखना नहीं चाहता और आपसे जलता है.
कदर ना करना- दोस्ती में एक-दूसरे की कदर करना बहुत जरूरी है. अगर आपको वो बार-बार दुख पहुंचाने का काम कर रहा है और माफी मांगने की बजाय बात आपके ऊपर डाल देता है तो आपको इस दोस्त से दूर रहने की जरूरत है.  

इसे भी पढ़ें- White Spots On Face: क्या आपकी भी स्किन पर हैं सफेद दाग? डॉक्टर Subhash Goyal ने कहा करें इस एक पाउडर का सेवन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola