Roasted Chana Adulteration Detection: चना ऐसा फूड है जिसे खाने के लिए उम्र, मौसम या टाइम की कोई बंदिश नहीं होती… आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं, शाम को चाय के साथ या फिर खाली वक्त में भी चने को खाया जा सकता है. यह प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में मिलने वाले कई चनों को जल्दी भूनने या चमकदार दिखाने के लिए केमिकल्स और मिलावट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे नकली और मिलावटी चने सेहत को फायदा देने के बजाय उल्टा नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसलिए जरूरी है नकली चने की सही पहचान करना, ताकि कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें- मूंगफली की चिक्की सही तरह से नहीं जम पाती? कोई बात नहीं, इन ट्रिक्स से करें अपना काम आसान
भुने चने में किस केमिकल की मिलावट की जा रही है?
इन दिनों चने में मिलावट काफी ज्यादा बढ़ गई है. इस मामले को देखते हुए राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है. इस पत्र के मुताबिक भुने चनों में ऑरामाइन O जैसी इंडस्ट्रियल डाई की मिलावट की जा रही है. यह हेल्थ को काफी हद तक नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं.
मिलावटी भुने चने खाने से हेल्थ पर असर
चने में मिलाया जाने वाला केमिकल बहुत ही ज्यादा खतरनाक है. रिसर्च के मुताबिक ऑरामाइन O शरीर के कई हिस्सों पर बहुत बुरा असर डालता है. यह लिवर और किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करता है. बाकी इसे खाने से आपको इन बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
- डाइजेस्टिव इश्यू
- कमजोरी होना
- किडनी बेकार होना
- कैंसर का खतरा होना
- लिवर डिजीज होना
- पेट से संबंधित परेशानी होना
नकली चने की 1 मिनट में पहचान कैसे करें?
- अगर चने चमकीले हैं तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है.
- गीले हाथ से चने छूकर देखें, क्योंकि इसमें पीला रंग मिलाया जाता है.
- दिखने में नकली चना ज्यादा चिकना लगता है.
- नकली चने खाने में बहुत ही क्रंची लगते हैं.
- मिलावट करने के बाद चने का रंग ऊपर से पीला और अंदर से सफेद होता है.
- इसमें से अलग ही खुशबू आती है, क्योंकि केमिकल की गंध चने में आने लग जाती है.
चने खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?
भुने हुए चने खरीदते वक्त रंग पर खास ध्यान दें. साथ पैकिंग वाले भुने हुए चने खरीदें, क्योंकि खुले हुए चने में अक्सर मिलावट की जाती है.
इसे भी पढ़ें- New Year Special: बिना बाहर जाए ऐसे मनाएं न्यू ईयर, घर पर मिलेगा स्पेशल सेलिब्रेशन का मजा
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
9 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
17 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
18 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
19 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
19 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
21 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
21 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines