Room Warming Tips: बिना हीटर के कमरा कैसे रखें गर्म? ये आसान हैक्स करेंगे कमाल, सर्दियों में तुरंत अपनाएं

Keep Room Warm In Winter: यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर का ही इस्तेमाल करें. कुछ टिप्स ऐसे भी हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद कमरे की गर्माहट को बरकरार रखा ज सकता है.

How To Keep Room Warm in Hindi 

कमरे को गर्म रखने के लिए आसान टिप्स- Image Credit Freepik

How To Keep Room Warm: इस मौसम में कई घर ऐसे भी हैं जो जरूरत से ज्यादा ठंडे हो जाते हैं. कमरे में पैर रखना मुश्किल हो जाता है. इसलिए कुछ लोग घर को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर ही खरीदा जाए. आप बिना हीटर के भी कमरे या घर में गर्माहट बरकरार रख सकते हैं. हम आपके साथ कुछ ऐसे स्मार्ट हैक्स साझा कर रहे हैं, जिसकी मदद से ठिठुरन को मिनटों में दूर किया जा सकेगा.

विज्ञापन

कमरे को गर्म रखने के लिए आसान टिप्स | How To Keep Room Warm in Hindi 

इसे जरूर पढ़ें- Parenting Tips: शिशु को घी कब और कैसे दें? जानें डॉक्टर रवी मलिक से सही तरीका और उम्र

विज्ञापन

दरवाजे बंद रखें

ठंड में पूरे दिन दरवाजे खोलकर रखना ठीक नहीं है. आप शाम हो जाने के बाद दरवाजे को बंद करके रखें. इससे ठंडी हवा घर या कमरे के अंदर नहीं आ पाएगी और कमरा गर्म रहेगा. अगर आपके कमरे में खिड़की है तो बेहतर है उसे बंद करके रखें.

कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें

अगर कमरे में कोई टूटा हुआ हिस्सा है या कहीं से हवा अंदर आ रही है तो इसे कवर करने के लिए कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें. आप खिड़की के किनारे या दरवाजे के किनारे पर भी कार्डबोर्ड को लगाकर रखें. इससे कमरा गर्म रहेगा और हीटर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. 

विज्ञापन

कारपेट या रग बिछाएं

कमरा सबसे ज्यादा ठंडा फर्श की वजह से होता है. इसलिए ठंड आते ही फर्श पर कारपेट को बिछाकर गर्माहट पैदा करें. कारपेट के लिए आप कोई मोटी कालीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

बिस्तर के कपड़े बदलें

ठंड में पतली चादर कमरा ठंडा करने का काम करती हैं. इसलिए आप फ्लेनेल, वूल या क्विल्टेड बेडशीट्स का ही इस्तेमाल करें. बेहतर होगा कि मोटा कंबल या रजाई बिस्तर पर बिछाएं, ताकि कमरे की गर्माहट बनी रहे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ