Tomato Hike Price: रूफटॉप गार्डन में ऐसे उगाएं टमाटर, महंगाई में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

How to Grow Tomatoes: टमाटर के बढ़ते दाम अब आपको परेशान नहीं करेंगे, क्योंकि घर की छत पर इसका पौधा आसानी से लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

How to grow tomato plants at home

इन टिप्स से लगाएं टमाटर का पौधा- Image Credit- News24

How To Grow Tomatoes Plant: हर घर में टमाटर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. इसलिए टमाटर की जरूरत हमेशा रहती है, ऐसे में अगर टमाटर के दाम बढ़ जाएं तो परेशानी हो जाती है. इस वक्त वैसे भी टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर की छत पर भी इसका पौधा आसानी से लगा सकते हैं. छत पर लगा टमाटर का पौधा न सिर्फ आपके किचन का खर्च कम करेगा, बल्कि आपको केमिकल-फ्री और ऑर्गेनिक टमाटर भी देगा. इसे लगाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी और हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन

टमाटर का पौधा कैसे लगाएं | How To Grow Tomato Plant At Home

टमाटर का पौधा घर पर लगाने के लिए आपको बीज, मिट्टी या पके टमाटर की जरूरत होगी. इसके अलावा, आप पॉट छोटा या बड़ा अपनी जरूरत से हिसाब से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

सामग्री

  • गमला- 14 इंच बड़ा
  • बीज- अच्छे और सूखे हुए टमाटर के बीज
  • मिट्टी- उपजाऊ मिट्टी

कैसे लगाएं पौधा?

गमला तैयार करना- सबसे पहले आपको गमला तैयार करना होगा. इसके लिए 14 इंच का गमला लें और छत के किसी कोने में रख दें.
मिट्टी तैयार करना- इसके बाद मिट्टी तैयार करें. मिट्टी में गोबर और खाद मिलाकर गमले में डालकर ऊपर से सूखी खाद डाल दें.
बीज बोना- अब बीजों को गमले में बोना होगा. बीज को मिट्टी के ज्यादा अंदर तक ना बोएं. 5 इंच ऊपर बीज डालकर मिट्टी की परत से इसे ढक दें.
पानी डालना- बीज बोने के बाद पानी दें, लेकिन मिट्टी को जरूरत से ज्यादा गीला ना करें और धूप लगने दें.

विज्ञापन

कैसे करें पौधे की देखभाल?

  • पौधा लगाने के बाद हर दिन धूप लगाने के लिए रखें. क्योंकि टमाटर के पौधे को हर दिन कम से कम 6 घंटे धूप की जरूरत होती है.
  • मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन गीला नहीं. इसलिए पानी की मात्रा का ध्यान रखें, ताकि आपको जल्दी अच्छे टमाटर मिलें.
  • जब पौधा बढ़ने लगे, कलियां आने लगे या बांस आने लगे तो उसकी टहनियों को डंडों से सहारा दें.  
  • पौधे की नियमित छंटाई करते रहें, ताकि इसकी ग्रोथ अच्छी तरह से होती रहे.टमाटर को आने में कम से कम एक महीना लगेगा. इसलिए बेहतर है कि आप इंतजार करें. जब टमाटर आने लगे या पक जाए और छूने में थोड़ा नरम लगे, तो उसे तोड़ लें.
  • अगर पौधे में टमाटर नहीं आ रहे हैं तो मिट्टी को बदल दें. इसमें खाद या पौधा बढ़ाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें.  

इसे भी पढ़ें- कश्मीर में किस जानवर के मांस की खपत ज्यादा? दावतें इसके बिना अधूरी, 30 से ज्यादा डिश में होता इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ