Tomatoes Plant Care: मुफ्त में पाएं टोकरी भर-भर के टमाटर, बस मिट्टी में मिला दें माली की बताई ये चीजें, होगी पैसे की बचत

Tomatoes Plant Grow Tips: टमाटर के पौधे की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर कुछ चीजों का ख्याल रखा जाए, तो इसकी ग्रोथ बेहद आसान हो जाती है और पौधा कम समय में ही ढेरों लाल-लाल टमाटर देने लगता है.

Tomatoes Plant Care

टमाटर के पौधे की ग्रोथ के लिए ये टिप्स आएंगे बहुत काम-Image Credit- Freepik

Tomatoes Plant Tips: टमाटर का पौधा आसानी से लगाया जा सकता है. लेकिन इसकी देखभाल करते वक्त धूप, पानी और मिट्टी का सही तालमेल होना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह सूख जाएगा और टमाटर भी नहीं आएंगे. हालांकि, अगर शुरुआत में ही मिट्टी को सही तरह से तैयार कर लिया जाए तो आगे ज्यादा परेशानी नहीं होती. माली रंजन कहते हैं कि अगर ऐसा करने के बाद भी पौधे में टमाटर नहीं आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि मिट्टी को अभी सही पोषण नहीं मिला है. क्योंकि सही पोषक तत्व मिलने पर पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और थोड़े ही समय में टोकरी भर-भर के लाल टमाटर देने लगता है. अगर आपका टमाटर का पौधा फल नहीं दे रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

टमाटर के पौधे की देखभाल | Tomatoes Plant Care

टमाटर के पौधे की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?

टमाटर के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रोज 6 घंटे धूप और पानी की मात्रा का ध्यान रखें. मिट्टी में नियमित रूप से खाद और पोषण तत्व को बनाए रखने के लिए गोबर का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

पौधे की ग्रोथ के लिए क्या चीजें डालें?

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप जैविक और नाइट्रोजन खाद का इस्तेमाल करें. इससे पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है और टमाटर भी अच्छे आते हैं. इसके अलावा, फिटकरी का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

टमाटर के पौधे में पानी कितना देना चाहिए?

टमाटर के पौधे में हर हफ्ते 2 से 3 इंच पानी डालने का टारगेट रखें. इससे बार-बार पानी देने की दिक्कत खत्म हो जाएगी और आपको सही अंदाजा भी रहेगा.

टमाटर के पौधे को कितनी धूप चाहिए?

माली के अनुसार टमाटर के पौधे को हर रोज 8 घंटे धूप में रखने की जरूरत होती है. आप 6 घंटे भी रख सकते हैं, लेकिन बेहतर ग्रोथ के लिए जरूरी है कि 8 घंटे का टारगेट रखा जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ