How To Grow Stevia Plant At Home: मीठा भारतीय व्यंजन की शान है, क्योंकि इसके बिना लोगों का खाना अधूरा है. वैसे भी भारत एक ऐसा देश है जहां पर मेहमानों के आने पर मीठा, रिजल्ट आने पर मीठा, तीखा खाने पर मीठा और पीरियड्स आने पर मीठा खाया जाता है. हालांकि, डायबिटीज जैसी समस्या के साथ-साथ कई बार लोगों को वजन कंट्रोल करने के लिए भी अवॉइड करनी पड़ती हैं. लेकिन इससे बचने के लिए लोग स्टीविया का पौधा इस्तेमाल करते हैं. इसका इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग घर पर इसका पौधा लगाने लगे हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर स्टीविया का पौधा लगा सकते हैं, लेकिन वो कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: चंपा की कटिंग से ऐसे तैयार करें नया पौधा, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
बिना बीज के कैसे लगाएं स्टीविया?
स्टीविया को कटिंग से भी आप उगाना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको किसी हेल्दी पौधे को करीब 6 इंच लंबी हरी टहनी चाहिए होगी. इस दौरान ध्यान रखें कि टहनी बहुत ज्यादा नरम या बिल्कुल सूखी न हो. साथ ही, टहनी के नीचे की कुछ पत्तियां हटा दें और मिट्टी में लगाएं, क्योंकि कटिंग को बहुत गहराई में लगाने की जरूरत नहीं होती है.
किस मिट्टी में लगाएं पौधा?
स्टीविया के लिए ऐसी मिट्टी बेहतर रहती है जिसमें पानी आसानी से निकल जाए. गमले में गार्डन सॉइल के साथ कंपोस्ट और थोड़ी रेत या ड्रेनेज सामग्री मिलाई जा सकती है. गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होने चाहिए.
धूप कितनी जरूरी है?
स्टीविया को अच्छी रोशनी और धूप पसंद है. गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना धूप मिल सके. हालांकि, बहुत तेज गर्मी के दौरान दोपहर की कड़ी धूप से पौधे को बचाना फायदेमंद हो सकता है.
पानी देते समय रखें ध्यान
स्टीविया को पानी देते समय सबसे जरूरी बात है कि मिट्टी में लगातार पानी जमा न रहे. ऊपर की मिट्टी हल्की सूखी महसूस हो तो पानी दें. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि, हर मौसम में पानी का मात्रा अलग हो सकती है.
कटिंग में जड़ें कब बनेंगी?
इसका टाइम बिल्कुल भी फिक्स नहीं होता. ऐसे में आपको पौधा का बहुत ही ध्यान रखना होगा. कई बार सही नमी, रोशनी और टेंप्रेचर से पौधे की जड़े बाहर निकल सकती हैं. इसलिए पौधे का खास ख्याल रखें और जब पौधा बढ़ा हो जाए तो कटिंग एक वक्त पर करते रहें.
पत्तियों की कैसे करें देखभाल?
पौधा बढ़ने पर उसके ऊपरी हिस्से की छंटाई की जा सकती है, जिससे पौधा ज्यादा घना और झाड़ीदार बनने में मदद मिल सकती है. इसलिए सूखी या खराब पत्तियों को समय-समय पर हटा दें और पौधा का ख्याल रखें.
इसे भी पढ़ें- Rainy Season में पत्ता गोभी खरीदते वक्त न करें ये गलती, 5 संकेतों से पहचानें सही गोभी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
54 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines