Stevia Plant Benefits: घर में पौधे लगाना अच्छा माना जाता है. इससे घर की हवा एकदम साफ रहती है और सांस लेने में दिक्कत भी नहीं होती. अगर आपके घर में बुजुर्ग या बच्चे हैं तो पौधे लगाना अच्छा हो सकता है. बेहतर है कि आप ऐसे प्लांट को सेलेक्ट करें, जिसे लगाने के बाद फायदे मिलते रहें जैसे स्टीविया का पौधा. बता दें स्टीविया का पौधा शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसे नेचुरल स्वीटनर भी कहा जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. आप इसके पत्ते का इस्तेमाल चीनी की जगह कर सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप इसका पौधा अपनी बालकनी में इन टिप्स की मदद से लगाएं.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को अपने माता-पिता के साथ कब तक सोना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया किस उम्र तक बच्चे को पैरेंट्स के साथ जरूर सुलाना चाहिए
कैसे लगाएं स्टीविया का पौधा | Stevia Plant Grow at Home
- सबसे पहले गमला और मिट्टी को खरीदकर लाएं. इसमें आपको उपजाऊ मिट्टी और जल निकासी गमले का चुनाव करना है.
- खरीदकर लाने के बाद गमले को मिट्टी के अंदर अच्छी तरह से डालें. फिर बीज को डालकर 2 इंच नीचे दबा दें.
- गमले को अच्छी तरह से पानी दें और जब तक बीज अंकुरित ना हो जाए, तब तक गमले को सीधी धूप से दूर रखें.
- गमले में नियमित रूप से पानी डालते रहें और पौधे की देखभाल करते रहें.
- जब पौधा बढ़ा होने लगे तो इसकी रोपाई करें. पौधे का ध्यान रखने के लिए नीम के तेल का स्प्रे करते रहें.
शुगर के मरीजों के लिए फायदे
- स्टीविया का पौधा बहुत ही फायदेमंद है. अगर आप इसका सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर कम हो जाएगा.
- इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है और इसका स्वाद मीठा होता है.
- इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं.
कैसे करें स्टीविया के पौधे का इस्तेमाल?
इसके पत्तों का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. इसकी पत्तियों से चाय, कॉफी या कुछ मीठी डिश बनाई जा सकती है. अगर आप चाहें तो दही, दूध या पानी में भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- धनिया को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? शेफ ने बताया फ्रिज में और बिना फ्रिज के धनिया को कैसे ताजा रखें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
17 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines