Fenugreek Plant Growing: सर्दियों में हरी सब्जियां खाने का अलग ही मजा होता है। इसी वजह से इस मौसम में हरी सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है और लोग फ्रेश मेथी घर लाने के लिए मार्केट का रुख करते हैं. हालांकि, कई बार मार्केट में हरी सब्जियों की कीमत इतनी बढ़ जाती है कि मिडिल क्लास लोग खरीद नहीं पाते और क्वालिटी भी अच्छी नहीं मिलती. ऐसे में घर पर ही मेथी उगा लेना सबसे आसान और हेल्दी ऑप्शन है. आप हमारे बताए गए स्टेप्स से मेथी का पौधा लगा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे मार्केट से खरीदा जा सकता है. पौधा लगाने के बाद यकीनन 10 दिन के अंदर रिजल्ट देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ
मेथी का पौधा लगाने के हैक्स | Methi Ka Podha Kaise Lagaye
सही गमला का इस्तेमाल- आप अपनी छत, बालकनी या कमरे के हिसाब से गमला मार्केट से खरीद सकते हैं. मेथी के लिए 8 इंच गहरा और चौड़ा गमला खरीद सकते हैं और पानी निकलने के लिए छेद चेक करके लें.
मिट्टी- गमले में डालने के लिए मिट्टी को भी खरीदें, क्योंकि मिट्टी में ही बीज लगाया जाता है. आप 50 प्रतिशत नॉर्मल मिट्टी, 30 प्रतिशत ऑर्गेनिक खाद (गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट) और 20 प्रतिशत रेत का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बीज लगाएं- मिट्टी में सही तरह से बीज लगाना बहुत ही जरूरी है. बेहतर है कि आप बीज को 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें और मिट्टी में आधा सेंटीमीटर की गहराई पर लगाकर ढक दें.
पानी दें- बीज लगाने के बाद पौधे में पानी डालें और मिट्टी को गीला करें. हालांकि, आपको ज्यादा पानी नहीं डालना है, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है.
10 दिन में कैसे आएगा रिजल्ट?
अगर बीज सही तरीके से बोएं और रोज थोड़ी देखभाल करें, तो सिर्फ 10 दिन में फ्रेश मेथी आ जाती है और कटिंग के लिए तैयार हो जाती है. बस आपको नीचे बताई बातों का ध्यान रखना है.
- ध्यान रखें पौधे की मिट्टी ना ज्यादा सूखी हो और न बहुत गीली हो. बस मिट्टी में नमी होनी चाहिए.
- 4 घंटे की धूप में मेथी के पौधे को रखें. इससे ग्रोथ अच्छी होगी.
- हफ्ते में एक बार लिक्विड कम्पोस्ट स्प्रे का जरूर इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- Real vs Fake Roasted Chana: भुना चना असली है या नकली? 1 मिनट में ऐसे करें पहचान, वरना बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
15 mins agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
16 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
18 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
18 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
23 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines