हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर पर कैसे उगाएं हरी मिर्च का पौधा? जानिए लगाने और देखबाल करने का आसान तरीका

Green Chilli Plant: हरी मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के किया जाता है. ऐसे में अगर आप फ्रेश और अच्छी क्वालिटी की हरी मिर्च इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर ही पौधा लगाएं और देखभाल करने के लिए इस लेख में बताए तरीके अपनाएं. 

विज्ञापन
हरी मिर्च उगाने के लिए क्या-क्या चाहिए? Image Credit- Freepik

हरी मिर्च किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे आम सब्जियों में से एक है. सब्जी, दाल, चटनी या अचार कई व्यंजनों का स्वाद हरी मिर्च के बिना अधूरा लगता है. अगर आपके घर में बालकनी, छत या खिड़की के पास थोड़ी सी जगह है तो आप गमले में हरी मिर्च का पौधा आसानी से उगा सकते हैं. इसके लिए बहुत बड़े गार्डन की जरूरत नहीं होती, बस सही मिट्टी, धूप और देखभाल करनी होती है. अगर आप घर पर ताजी हरी मिर्च उगाना चाहते हैं तो यहां जानिए बीज लगाने से लेकर पौधे की देखभाल और मिर्च तोड़ने तक का आसान तरीका. 

इसे भी पढ़ें- पीला पड़ गया है ट्रांसपेरेंट फोन कवर तो ऐसे करें साफ, Yellow Phone Cover को चमका देंगी ये चीजें

हरी मिर्च उगाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 

  • हरी मिर्च के बीज
  • गमला या ग्रो बैग- 12 इंच गहरा
  • अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
  • कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट
  • पानी
  • धूप वाली जगह
  • छोटा गार्डनिंग टूल या खुरपी

पौधा लगाने का तरीका 

  • हरी मिर्च उगाने के लिए अच्छी क्वालिटी के बीज चुनना सबसे जरूरी है. आप नर्सरी से बीज खरीद सकते हैं या अच्छी तरह पकी हुई मिर्च से बीज निकालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर मिर्च से बीज निकाल रहे हैं तो हेल्दी और पूरी तरह पकी हुई मिर्च चुनें.
  • मिर्च के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें पानी आसानी से निकल सके. बहुत ज्यादा पानी रोकने वाली मिट्टी में पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं. आप लगभग बराबर मात्रा में मिट्टी, कम्पोस्ट और कोकोपीट मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं.
  • इसमें थोड़ी रेत या परलाइट मिलाने से ड्रेनेज बेहतर करने में मदद मिल सकती है. गमले में मिट्टी भरकर उसे हल्का नम करें. अब मिट्टी में करीब आधा से एक सेंटीमीटर गहराई पर बीज डालें और ऊपर से मिट्टी की बहुत पतली लेयर डाल दें. 
  • बीजों को बहुत गहराई में न दबाएं. इसके बाद हल्का पानी दें और गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी मिलती हो. बीजों को अंकुरित होने के लिए नमी की जरूरत होती है. मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन उसमें पानी जमा भी न होने दें. 
  • मौसम के हिसाब से पौधे की ग्रोथ होती है और एक वक्त के बाद हरी मिर्च दिखाई देने लगती है. हरी मिर्च के पौधे को अच्छी रोशनी और धूप की जरूरत होती है. गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोज कई घंटे धूप मिल सके. 

कैसे करें हरी मिर्च के पौधे की देखभाल?

  • हरी मिर्च के पौधे को पानी तभी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी महसूस हो. हर दिन बिना मिट्टी की नमी चेक करे पानी डालना जरूरी नहीं है. गमले में ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए ताकि पानी बाहर निकल सके. 
  • इसके अलावा आपको हरी मिर्च के पौधे की देखभाल करनी चाहिए. अगर वक्त के बाद खाद बदलें और गोबर को मिलाते रहना चाहिए. इससे हरी मिर्च का पौधा सूखेगा नहीं और पौधै की अच्छी ग्रोथ भी होगी. 

पौधे में फूल और मिर्च आने पर क्या करें?

जब पौधा बड़ा होने लगे और उसमें फूल आने लगें तो पानी और धूप का ध्यान रखें. फूल आने के दौरान पौधे को रोशनी मिलना जरूरी है. अगर पौधा बहुत ज्यादा घना हो जाए तो सूखी या कमजोर पत्तियों को सावधानी से हटाया जा सकता है. हालांकि, पौधे को लंबे समय तक अंधेरी जगह पर न रखें. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दाम के बीच ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक खराब नहीं होगी चीनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola