हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से आसानी से निकल जाएंगे छिपे कीड़े

Cauliflower Worms Mustard Oil: फूलगोभी में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए सिर्फ सरसों का तेल इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, बल्कि इसके हिस्सों को अलग करके अच्छी तरह धोना भी जरूरी है. अगर किसी हिस्से में कीड़ा दिखाई दे तो उसे काटकर अलग कर दें. 

विज्ञापन
फूलगोभी में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन कैसे? आइए विस्तार से जानते हैं. Image Credit- AI

फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर घरों में आलू के साथ बनाया जाता है. कुछ लोग मटन के साथ भी गोभी डालकर बना लेते हैं. अब तो वैसे भी मौसम बदल रहा है और फूलगोभी की सब्जी सर्दियों में खूब पसंद की जाती है. हालांकि, मौसम कोई भी हो लेकिन इसे बनाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है. फूलगोभी के घने फूलों के बीच छोटे कीड़े, मिट्टी या गंदगी छिपी हो सकती है, जिन्हें सिर्फ पानी से निकालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए फूलगोभी को अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है. फूलगोभी में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Navratri Special: पूजा से लेकर घर की डेकोरेशन तक, नवरात्रि के लिए ऐसे करें पूरी तैयारी

फूलगोभी में क्यों छिपे रहते हैं कीड़े?

फूलगोभी के फूल काफी घने होते हैं और घर तक आते वक्त उसमें कीड़े छिप जाते हैं. इसलिए सब्जी को सीधे काटकर पकाने के बजाय पहले अच्छी तरह साफ करना बेहतर माना जाता है. कई बार इसे खराब होने से बचाने के लिए भी केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कीड़े लगने की समस्या भी पैदा हो जाती है.  

विज्ञापन

सरसों तेल से कैसे करें सफाई?

फूलगोभी को साफ करने के लिए सबसे पहले पत्तियों को हटा दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक डालें. अब इसमें फूलगोभी के टुकड़े डालकर कुछ देर छोड़ दें. इसके बाद पानी में थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल डालकर फूलगोभी को हल्के हाथ से घुमा सकते हैं. इससे फूलगोभी पर मौजूद गंदगी और कुछ छिपे छोटे कीड़े अलग होने में मदद मिल सकती है.

यह हैक कैसे करता है काम?

जब सरसों का तेल हल्का गर्म किया जाता है तो इसमें हल्की महक आने लगती है. अगर आप गर्म तेल में गोभी डालते हैं तो गर्मी से घबराकर अंदर छिपे छोटे-छोटे कीड़े तुरंत बाहर आने लगते हैं. कीड़े बाहर आने के बाद गोभी को काटकर गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.

विज्ञापन

कैसे धोएं फूलगोभी?

फूलगोभी को धोने के लिए आप पानी में बेकिंग सोडा मिला सकते हैं. इससे बचे हुए कीड़े भी बाहर निकल जाते हैं और गोभी के फूलों को अलग करके साफ करना भी बेस्ट माना जाता है. हालांकि, बेकिंग सोडा आपको कम मात्रा में इस्तेमाल करना है, क्योंकि ज्यादा डालने से गोभी गल सकती है और इसका स्वाद भी खराब हो सकता है. 

गोभी काटने से पहले क्या करें? 

  • सबसे पहले फूलगोभी की पत्तियां हटाएं और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि अंदर छिपी गंदगी आसानी से दिखाई दे. 
  • अब गुनगुने पानी में नमक डालकर फूलगोभी को कुछ मिनट भिगोएं और सरसों का तेल मिलाकर हल्के हाथ से साफ करें. 
  • आखिर में साफ बहते पानी से फूलगोभी को अच्छी तरह धो लें और फिर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही? जानिए लें स्टोर करने का सही तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola