Barsat Mein Sindoor Failna: सिंदूर एक सुहागिन महिला के लिए सिर का ताज होता है. एक ऐसा इमोशन जिसमें आस्था के साथ साथ अपने पति के लिए प्यार भी होता है. इसलिए महिलाएं पूरे दिन सिंदूर लगाए रखती हैं और अब तो सावन भी चल रहा है. हालांकि, बारिश के मौसम पूरे दिन सिंदूर लगा रहना मुश्किल हो सकता है. कई महिलाओं के लिए मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है. खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए सिंदूर का फैल जाना या जल्दी मिट जाना आम समस्या है. अगर आप चाहती हैं ऐसा आपके साथ न हो तो यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. इन टिप्स की मदद से इस समस्या हो काफी हद तक हल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सब्जी में नमक ज्यादा हो या रोटी बन जाए कड़क? हर गृहिणी को पता होने चाहिए ये आसान किचन टिप्स
सिंदूर फैलना कैसे रोकें? | Sindoor Failna Kaise Roke
सूखे रखें अपना बाल
सिंदूर फैलने का कारण गीले बाल हो सकते हैं. इसलिए लगाने से पहले अपने बालों को पहले अच्छी तरह से सूखा लें. फिर मांग में सिंदूर लगाएं और आपको ज्यादा मात्रा में नहीं लगाना है. वरना यह फैल सकता है. हालांकि, गीले या पसीने के वजह से पसीने वाली स्कैल्प पर सिंदूर जल्दी फैल सकता है.
लिक्विड सिंदूर चुनें
अगर पाउडर सिंदूर जल्दी फैल जाता है तो अच्छी क्वालिटी वाला लिक्विड सिंदूर इस्तेमाल करें. यह आमतौर पर ज्यादा देर तक टिकता है और नमी में भी आसानी से नहीं फैलता. आप वाटरप्रूफ वाला सिंदूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, यह सिर्फ बरसात में इस्तेमाल किया जा सकता है. बस आपको सिंदूर की क्वालिटी देखी होगी.
सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल
मेकअप पूरा होने के बाद हल्का-सा मेकअप सेटिंग स्प्रे चेहरे पर करें. ध्यान रखें कि स्प्रे सीधे सिंदूर पर बहुत ज्यादा न पड़े, लेकिन इससे पूरा मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है. सेटिंग स्प्रे से मेकअप भी नहीं फैलता, लेकिन मार्केट में इसकी कई वैरायटी मिलती है. इसलिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से सेलेक्ट करें.
एलोवेरा जेल आएगा काम
आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह सिंदूर को एक ही जगह रखेंगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले एलोवेरा जेल लगाएं और फिर ऊपर से सिंदूर लगाकर सेट करें. इसे कुछ देर सुखा सकते हैं, ताकि यह बाद में फैले नहीं.
इसे भी पढ़ें- कचौड़ी तलते समय कभी न करें ये 6 गलतियां, वरना हो जाएगी ऑयली और बेस्वाद
संबंधित खबरें
6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
3 hrs agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
12 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
14 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
14 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 day agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 day agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 day agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 day agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines