सब्जी में नमक ज्यादा हो या रोटी बन जाए कड़क? हर गृहिणी को पता होने चाहिए ये आसान किचन टिप्स

Kitchen Tips: खाना बनाते वक्त हम महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है तो कभी रोटी सूख जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.  

kitchen tips for beginners

सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो क्या करें? Image Credit- Freepik

खाना बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां होना बिल्कुल आम बात है. कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है तो कभी रोटियां सख्त बन जाती हैं. रोटी रखने के बाद और सूख जाती है और कई बार दाल पतली हो जाती है या चावल चिपचिपे बन जाते हैं. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार नई नई जिम्मेदारी मिलने पर इंसान घबरा जाता है या काम ज्यादा होने की वजह से किचन का काम सही नहीं होता. ऐसे में अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. वो कैसे, आइए इस लेख जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से काम हो आसान बनाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो क्या करें?

अगर गलती से सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाए, तो उसमें उबला हुआ आलू डाल दें. आलू ज्यादा नमक को काफी हद तक सोख लेता है. इसके अलावा, आप थोड़ा सा ताजा टमाटर प्यूरी, मलाई या दही भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद बैलेंस हो जाता है.

रोटी बन जाए कड़क तो अपनाएं ये तरीका

अगर रोटियां सख्त बन गई हैं तो उन्हें तुरंत एक साफ सूती कपड़े में लपेटकर ढक दें. चाहें तो रोटी पर हल्का सा घी लगाकर बंद डिब्बे में रखें. इससे रोटियां कुछ ही देर में नरम हो जाएंगी. आप रोटी को मुलायम रखने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

विज्ञापन

दाल ज्यादा पतली हो गई हो

पतली दाल को गाढ़ा करने के लिए उसमें थोड़ा-सा बेसन या उबली हुई दाल को मैश करके मिला सकते हैं. कुछ मिनट तक उबालने से दाल की कंसिस्टेंसी बेहतर हो जाती है. आप इसमें आटे की गोली भी डाल सकते हैं और पका सकते हैं.  

चावल ज्यादा पक जाएं तो क्या करें? 

अगर चावल जरूरत से ज्यादा पक गए हैं तो उन्हें तुरंत एक बड़ी प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें. इससे भाप निकल जाएगी और चावल ज्यादा चिपचिपे नहीं होंगे. बाकी आप तेज आंच पर चावल को पका सकते हैं, जिससे पानी तेजी से निकलेगा और चावल बेहतर बनेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ