घर में कीर्तन हो या मंदिर में भजन का कोई प्रोग्राम, जिसमें शामिल होकर मन को बहुत ही सुकून मिलता है. लोग एक साथ बैठकर भजन गाते हैं और भगवान की बातें करते हैं. कीर्तन का प्रोग्राम लंबा या छोटा हो सकता है, इसलिए लोग इससे जुड़ी कई तरह की तैयारियां पहले ही कर लेते हैं. हालांकि, कई बार कीर्तन के दौरान मच्छर परेशान करने लगते हैं. खासकर शाम और रात के समय मच्छरों के काटने से बार-बार ध्यान भटकता है. कभी हाथ-पैर पर खुजली होने लगती है तो कभी मच्छरों को भगाने के चक्कर में भजन में मन नहीं लगता. अगर आपके घर में भी कीर्तन होने वाला है या आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने जा रहे हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें और मच्छर की इस समस्या से बचें.
इसे भी पढ़ें- Navratri Prasad: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
पूरे कपड़े पहनकर जाएं
कीर्तन में मच्छरों से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को अच्छी तरह ढक दें. अगर कीर्तन शाम या रात के समय है तो आप फुल स्लीव कुर्ती, सलवार, पायजामा या लंबे कपड़े पहन सकते हैं. मच्छर अक्सर हाथों, पैरों और टखनों पर काटते हैं. इसलिए इन हिस्सों को ढकना फायदेमंद हो सकता है. बेहतर होगा कि आप हल्के कपड़े चुनें, ताकि लंबे समय तक बैठने में परेशानी न हो.
कीर्तन वाली जगह पर मच्छर भगाने वाली मशीन लगाएं
अगर घर में कीर्तन हो रहा है तो मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाली मशीन या इलेक्ट्रिक वेपराइजर का इस्तेमाल करें. इसे इस्तेमाल करते वक्त सही स्टेप्स को फॉलो करें और कमरे में सही वेंटिलेशन रखें. अगर प्रोग्राम किसी छोटे कमरे में हो रहा है तो खुशबू वाले स्प्रे या धुएं का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों के आसपास इन चीजों का बहुत ध्यान रखें.
मच्छरदानी या महीन जाली का इस्तेमाल करें
अगर कीर्तन घर के आंगन, बरामदे या खुली जगह पर हो रहा है तो खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगाने की कोशिश करें. इससे मच्छरों को अंदर आने से रोकने में मदद मिलती है. वहीं, अगर घर में छोटे बच्चों या बुजुर्गों के आराम करने के लिए अलग जगह है तो वहां मच्छरदानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे उन्हें मच्छरों से बचाने में मदद मिलेगी.
मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं
अगर आपको लंबे समय तक कीर्तन में बैठना है तो मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है. आप अपनी स्किन टाइप के मुताबिक क्रीम को सेलेक्ट करें और इसे आंखों, मुंह और जख्मी हिस्सों पर न लगाएं. बच्चों पर इस्तेमाल करते समय उनकी उम्र के हिसाब से दिए गए नियम को फॉलो करें. वहीं, छोटे बच्चों के हाथों पर रिपेलेंट न लगाएं, क्योंकि वे हाथ मुंह में डाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी, मैसेज और स्टेटस, अपनों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
28 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines