Flies Home Remedies: मक्खियां मच्छरों की तरह काटती नहीं हैं लेकिन इनका आस-पास भटकना ही परेशान कर देता है. वहीं, मक्खियां दुनियाभर की गंदगी अपने साथ लेकर आती हैं जिस वजह से होता यह है कि ये मक्खियां खाने की जिन-जिन चीजों पर बैठती हैं उन्हें गंदा कर देती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी हर तरफ मक्खियां मंडराती रहती हैं तो यहां जानिए किस तरह इन मक्खियों से छुटकारा पाया जा सकता है. घर की ही ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो मक्खियों का खात्मा करने में मदद करती हैं. इस तरह आप आसानी से मक्खियों (Makkhi) को दूर भगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई
कैसे भगाएं घर से मक्खियां | How To Get Rid Of Flies
बेकिंग सोडा आएगा काम
मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. 2 चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में मिला लें. इस पानी को किसी स्प्रे बोतल में पलट दें. अब इस स्प्रे को मक्खियों पर और जहां भी मक्खियां ज्यादा नजर आती हैं उन जगहों पर छिड़का जा सकता है. इस स्प्रे से मक्खियां भाग जाती हैं.
विनेगर और साबुन का पानी
सफेद सिरका यानी विनेगर (Vinegar) और साबुन का पानी एकसाथ मिलाकर किसी बर्तन में रख दिया जाए तो इससे मक्खियों से छुटकारा मिल सकता है. आपको एक खुले मुंह का बर्तन लेना है. इसमें विनेगर, साबुन का पानी और एक चम्मच चीनी मिलाकर मक्खियों के ठिकानों पर रख दें. इस पानी से मक्खियां अट्रैक्ट होती हैं और इसमें खुद ही आकर गिरने लगती हैं.
नमक और काली मिर्च
मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आप नमक और काली मिर्च (Black Pepper) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए 2 कप पानी लें और उसमें एक चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच नमक डालकर उबाल लें. जब यह पानी उबल जाए तो इसे ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें. इस पानी को मक्खियों के अलावा मच्छरों पर भी छिड़का जा सकता है.
संतरे के छिलके भी आएंगे काम
रसोई में केमिकल वाली चीजें छिड़कने में अक्सर ही घबराहट होती है क्योंकि ये चीजें खाने में जा सकती हैं और उसे खराब कर सकती हैं. ऐसे में संतरे का छिलका काम आता है. मक्खियां भगाने में संतरे के छिलके भी बड़े काम के साबित होते हैं. मलमल के कपड़े में संतरे के छिलकों को लपेटकर अपनी रसोई में टांग सकते हैं. इससे मक्खियां दूर रहती हैं.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- मक्खियां ज्यादातर कूड़ा-कचरा देखकर आपके घर की तरफ आती हैं. ऐसे में अपने घर के बाहर गंदगी ना जमने दें.
- किचन के काउंटर को हमेशा साफ रखें.
- घर के अंदर कूड़ा इकट्ठा ना होने दें.
- बर्तनों को गंदा ही सिंक में ना छोड़ें.
- खिड़कियों और दरवाजों के जिन छेदों से मक्खियां घर में आती हैं उन छेदों को बंद कर दें.
- केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करने से पहले मक्खियां भगाने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें. ये नुस्खे ज्यादा असरदार साबित होते हैं और सेहत के लिए भी ठीक होते हैं.
यह भी पढ़ें – बाल धोने में कर दी गलती तो गंजा होने लगेगा सिर, यहां जानिए किस तरह करना चाहिए हेयर वॉश
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
6 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
7 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
11 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
12 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
15 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines