Skin Care Tips: चेहरे की अलग-अलग दिक्कतों का इलाज हमारे अपने ही घर में होता है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है. यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में डॉ. सलीम जैदी (Dr. Salim Zaidi) कहते हैं कि अगर आप भी अपने चेहरे को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए निखारना चाहते हैं, झुर्रियां और झाइयों (Jhaiyo) को दूर करना चाहते हैं तो घर की ही एक सस्ती सी चीज आपके काम आ सकती है. यह चीज है फिटकरी. मात्र 5 रुपए में मिलने वाली फिटकरी को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करके झाइयों, झुर्रियों और बेजान त्वचा की दिक्कत से बचा जा सकता है. यहां जानिए चेहरे पर किस-किस तरह से लगा सकते हैं फिटकरी.
झुर्रियों के लिए फिटकरी (Fitkari For Wrinkles)
झुर्रियों के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत होगी, पहली फिटकरी और दूसरा है ग्लिसरिन. मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर ग्लिसरिन और टाइटनिंग गुणों से भरपूर फिटकरी को मिलाकर लगाने पर स्किन की झुर्रियां (Jhurriya) कम होने लगती हैं. सबसे पहले फिटकरी को पीसें और आधा चम्मच फिटकरी के पाउडर को लेकर एक चम्मच ग्लिसरिन में मिला लें. अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मलें. इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है.
झाइयों के लिए फिटकरी (Fitkari For Pigmentation)
स्किन को निखारने के लिए एक छोटा चम्मच फिटकरी का पाउडर लेकर उसमें 1-2 चम्मच गुलाबजल लेकर अच्छे से मिला लें. इसे मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अब इसे हल्के हाथों से मलें और 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाने पर त्वचा निखर जाएगी और झाइयां भी कम होने लगेंगी.
स्किन इरिटेशन के लिए फिटकरी (Fitkari For Skin Irritation)
आधा चम्मच फिटकरी के पाउडर (Fitkari) में 2 चम्मच एलोवरा जैल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन की इरिटेशन कम होती है और स्किन को सूदिंग गुण मिलते हैं. इससे स्किन की इंफ्लेमेशन और खुजली भी दूर हो जाती है.
पैच टेस्ट जरूर करें
- फिटकरी को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. पैच टेस्ट के लिए इसे पहले त्वचा पर कुछ देर लगाकर रखें. अगर किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है तब ही इसे पूरे चेहरे पर लगाएं.
- सेंसिटिव स्किन के लोगों को फिटकरी के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए.
- फिटकरी स्किन को ड्राई बनाती है. इसीलिए ड्राई स्किन के लोगों को अलर्ट रहकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए. इसे लगाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइज लगाकर रखें.
- इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको फिटकरी को बताई मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करना है. जरूरत से ज्यादा लगाने पर फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह भिगोए हुए चने खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसा प्रभाव डालता है Soaked Chana
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
6 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines