Kanakhjura Kaise Bhagaye: गर्मियों में सिर्फ लू, धूप ही लोगों को परेशान नहीं करती है, बल्कि इनके साथ घर में कनखजूरे भी आने लगते हैं. अक्सर घरों में, खासकर किचन, बाथरूम और टॉयलेट जैसे जगहों पर कनखजूरे (Centipedes) दिखाई दे जाते हैं. ये छोटे होते हैं, लेकिन डरावने भी दिखते हैं. इन कीड़ों को देखकर घर के छोटे बच्चे डर में रहते हैं, साथ ही, इनका कान में घुसने का भी डर काफी हद तक बढ़ जाता है कि कहीं सोते वक्त यह कान में न घुस जाए. बारिश और गर्मी के मौसम में इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि इस समय घरों में नमी ज्यादा हो जाती है और यह वहीं पनपते हैं. खासकर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर वाले घरों में ये ज्यादा देखने को मिलते हैं. अगर आप भी इन कीड़ों से परेशान हो गए हैं और जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इन्हें खत्म करना का आसान तरीका.
यह भी पढ़ें: क्या मच्छर भगाने वाली क्रीम स्किन को पहुंचाती हैं नुकसान? जानें डॉक्टरों ने क्या कहा
---विज्ञापन---
कहां से घर में पनपने लगते हैं ये अजीब कीड़े
कनखजूरे (centipedes) आमतौर पर घर में छोटी दरारों, दीवारों की क्रैक्स, दरवाजों-खिड़कियों के गैप, किचन सिंक, बाथरूम के नालों और पाइपलाइन के जरिए अंदर घुसते हैं, खासकर जहां नमी ज्यादा हो. ये कीड़े नम, अंधेरी और ठंडी जगहों जैसे बाथरूम, स्टोर रूम, बेसमेंट या किचन कैबिनेट के नीचे छिपना पसंद करते हैं. अगर घर में गंदगी, कचरा, लीकेज या दूसरे छोटे कीड़े (जैसे कॉकरोच-चींटियां) मौजूद हों, तो ये और तेजी से पनपते हैं क्योंकि उन्हें वहां खाना और छिपने की जगह दोनों मिल जाती है.
---विज्ञापन---
कैसे पाएं इनसे हमेशा के लिए छुटकारा?
इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं, इसमें;
---विज्ञापन---
नमी को खत्म करें
---विज्ञापन---
कनखजूरे हमेशा नमी व पानी वाली जगहों पर पनपते हैं, इसलिए जितना हो सके बाथरूम, किचन, सींक आदि जगहों को सूखा रखें. सूखेपन में कनखजूरे पैदा नहीं हो पाते हैं, जिससे इनके बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है.
---विज्ञापन---
सफाई रखें
कनखजूरे छोटे-छोटे कीड़ों को खाकर जिंदा रहते हैं, अगर आपके घर में सफाई नहीं रहती है या किसी कोने में गंदगी रहती है, तो तुरंत साफ करें. क्योंकि जहां कीड़ें होंगे, वहां कनखजूरे को बसने के लिए घर मिल जाएगा.
घर की दरारें और छेद बंद करें
कनखजूरे आमतौर पर दरारों और छेद से आते हैं और वहीं रहते हैं. अगर आपके घर के दरवाजों, दीवारों, टाइल्स आदि किसी भी जगह पर ऐसी दरारे हैं, जहां नमी भी रहती है, तो तुरंत उनको बंद करवाएं.
घरेलू उपायों से भी मिलेगी मदद
कनखजूरे से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजें भी मदद ले सकते हैं. इनमें नीम का तेल या नीम की पत्तियां रखें, लौंग और तेजपत्ता को कोनों में रखें. बोरिक पाउडर का हल्का छिड़काव उन जगहों पर करें जहां आपको यह अक्सर दिखते हैं. ये चीजें कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं.
बहुत ज्यादा हो तो एक ही रास्ता
अगर आप घर में बहुत दिनों बाद आए हैं और घर में बहुत ज्यादा कनखजूरे व अन्य कीड़े पनपने लगे हैं, तो आप मार्केट में मिलने वाले कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें. या फिर पेस्ट कंट्रोल सर्विस बुलाएं, इससे इन कीड़ों से तुरंत राहत मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: घर में इन 5 जगहों पर सबसे ज्यादा छिपते हैं सांप, जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित