Burner Gas Ka Flame: किचन में खाना बनाते वक्त कई बार गैस की आंच धीमी हो जाती है. इसकी वजह से खाना पकने में काफी वक्त लगता है और गैस भी ज्यादा खर्चा होती है. हालांकि, कई लोग इसे गैस खत्म होने का संकेत समझ लेते हैं, जबकि कई बार इसकी वजह बर्नर की गंदगी, गैस फ्लो में गंदगी या गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप गैस की फ्लेम को बेहतर बना सकते हैं. इसके लिए आपको किसी गैस वाले को बुलाने की जरूरत नहीं है. बस इस लेख में बताए गए टिप्स को अपनाएं और फ्ले को तेज करें.
इसे भी पढ़ें- Sawan Recipe: रोज गुलकंद घेवर से बढ़ाएं सावन का स्वाद, मिनटों में जानें बनाने का तरीका
गैस बर्नर की सफाई करें
सिर्फ गैस चूल्हे को साफ करना काफी नहीं है. आपको इसके साथ-साथ बर्नर भी साफ करने चाहिए, क्योंकि छोटे-छोटे छेदों में तेल, मसाले और धूल जमा हो जाती है. इससे गैस की फ्लेम कमजोर पड़ जाती है और एक वक्त के बाद फ्लेम बिल्कुल न की बराबर निकलती है. इसलिए बर्नर को भी साफ करें और पानी से न धोएं.
बर्नर सूखने के बाद ही लगाएं
धोने के बाद अगर बर्नर में नमी रह जाए तो गैस की आंच सही नहीं आती. इसलिए उसे अच्छी तरह सुखाकर ही दोबारा चूल्हे पर लगाएं. कई बार गीलेपन की वजह से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है और गैस भी ज्यादा खर्च होती है.
गैस पाइप और रेगुलेटर को चेक करें
अगर बर्नर साफ होने के बावजूद फ्लेम कमजोर है तो गैस पाइप में मोड़, लीकेज या रेगुलेटर की खराबी हो सकती है. इसलिए समय-समय पर इनकी जांच करें और जरूरत पड़ने पर तकनीशियन से बदलवा लें. कई बार पाइप लाइन बहुत ही ज्यादा पुरानी हो जाती है और फिर फ्लेम को इफेक्ट सकती है.
सही बर्तन का इस्तेमाल करें
बहुत बड़े बर्तन छोटे बर्नर पर रखने से गर्मी सही तरीके से नहीं फैलती और खाना देर से पकता है. इसलिए बर्नर के हिसाब से बर्तन रखें, ताकि बर्तन गर्म होने या खाना पकने में बिल्कुल भी वक्त न लगे. आप छोटे बर्तन का इस्तेमाल करें.
गैस सिलेंडर को चेक करें
कई बार धीमी फ्लेम की वजह से सिलेंडर में गैस कम होना भी होता है. अगर लंबे समय से गैस चल रही है और आंच लगातार कमजोर हो रही है तो सिलेंडर बदलने का समय हो सकता है. आप यह पहले खुद करके देखें और अगर समझ न आए तो तकनीशियन को दिखा दें.
इसे भी पढ़ें- होंठ किस विटामिन की कमी से फटते हैं? जानिए Cracked Lips को कैसे बनाएं मुलायम
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
2 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
3 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
4 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
6 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
7 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines