साड़ी हो या फिर लहंगा… ब्लाउज हर ड्रेस को सुंदर लुक देने का काम करता है. ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए साड़ी, लहंगा या सूट जैसी ड्रेस ही पहनी जाती हैं. इसलिए अगर महिलाओं के वॉर्डरोब पर ध्यान दिया जाए तो सिर्फ और सिर्फ ब्लाउज ही मिलेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि साड़ी के साथ ब्लाउज ही पहना जाता है और यह महिला का फेवरेट परिधान है. हालांकि, कई बार कपड़े रखे-रखे टाइट या फिर ढीले हो जाते हैं. टाइट तो फिर भी मैनेज कर लिया जाता है, लेकिन अगर ब्लाउज ढीला हो जाए तो लुक बहुत ही खराब लगता है. इसकी सही फिटिंग देने के लिए लोग सिलाई मशीन तलाशते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिन्हें ब्लाउज टाइट करने के लिए अपनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कितने दिनों, हफ्तों में धोनी चाहिए जींस? सालों-साल नई जैसी बनाए रखने के लिए जानिए डेनिम कंपनी के CEO ने क्या बताया
ब्लाउज की सही फिटिंग कैसे पहचानें?
अगर आपको ब्लाउज की सही फिटिंग चाहिए तो सीने और कमर पर ध्यान दें. कई बार बॉडी की बनावट और ऊपर कपड़े का हिसाब अलग-अलग हो सकता है. आपको बस ध्यान रखना चाहिए कि कंधे गिरे नहीं और मोढ़ा में झोल नहीं आए.
कैसे टाइट करें ढीला ब्लाउज?
ब्लाउज को टाइट करने के लिए आप घर में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको ये चीजें या तो घर पर आसानी से मिल जाएंगी, वरना मार्केट से खरीदनी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि आप ब्लाउज को टाइट करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करना- आप घर पर रखी सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि पिन को साइट में लगाकर ब्लाउज की फिटिंग को ठीक किया जा सकता है. आपको एक्स्ट्रा कपड़ा मोड़कर पिन को सेट करना होगा, जिसे पहनने के बाद बेहतर ढंग से किया जा सकता है.
डबल टैप का इस्तेमाल करें- अगर आप ब्लाउज को टाइट करने के लिए डबल टैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने के लिए पहले आपको यह देखना होगा कि ब्लाउज ढीला कहां से है. इसके बाद एक्स्ट्रा कपड़ा लें और फोल्ड करें. नीचे डबल टैप लगाकर ऊपर से कपड़ा लगाकर ब्लाउज को अपने हिसाब से टाइट कर दें.
आर्महोल ढीला होने पर क्या करें?
अगर आपका आर्महोल का हिस्सा ढीला है या फिर बुरा लग रहा है तो आर्महोल के नीचे वाले हिस्से के कपड़े को अंदर की तरफ मोड़कर पिन लगा दें. पिन को बहुत ही सेफ्टी और फिनिशिंग के साथ लगाना है, जिससे ब्लाउज दिखने में बुरा नहीं लगे. बाकी साड़ी के पल्लू से भी ब्लाउज को छुपाया जा सकता है.
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines