Kapde Kaise Sikhayein: बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, अपने साथ उतनी ही परेशानी लेकर आता है. बीमारियों के साथ कपड़े धोने और सुखाने की भी दिक्कत होती है. नमी की वजह से कुछ सामान खराब होने लगते हैं. ऐसे में गीले कपड़ों को सुखाने की जरूरत होती है. कई बार लगातार बारिश और धूप न निकलने की वजह से कपड़े 2 दिन तक भी पूरी तरह नहीं सूखते. ऐसे में कपड़ों से सीलन और बदबू आने लगती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन और स्किन एलर्जी का खतरा भी बढ़ सकता है. अगर आपके घर में भी बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी नहीं सूखते तो कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर गीले कपड़ों को सुखा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- तपती गर्मी के दौरान फ्रिज में A4 साइज पेपर रखने की क्यों दी जाती है सलाह? दिलचस्प है वजह
बारिश में कपड़े कैसे सुखाएं? | Tips To Dry Clothes During Monsoon
- एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह निकालें- कपड़े धोने के बाद सबसे पहले उनका पानी अच्छी तरह निकालें. अगर आपकी वॉशिंग मशीन में स्पिन मोड है तो एक बार स्पिन जरूर चलाएं.
- तौलिये की मदद लें- अगर कोई कपड़ा बहुत ज्यादा गीला है तो उसे एक सूखे और मोटे तौलिये में लपेट दें. फिर हल्के हाथों से दबाएं. तौलिया पानी सोख लेगा और कपड़े पहले से काफी हल्के व कम गीले हो जाएंगे.
- पंखे के नीचे सुखाएं- धूप न होने पर कपड़ों को ऐसे कमरे में फैलाएं जहां अच्छी हवा आती हो. पंखा लगातार चलाकर रखें. हवा का लगातार प्रवाह कपड़ों की नमी को तेजी से कम करता है.
- कपड़ों के बीच दूरी रखें- कई लोग कपड़ों को एक-दूसरे से चिपकाकर टांग देते हैं. ऐसा करने से हवा सही तरह नहीं पहुंचती और कपड़े देर से सूखते हैं. हर कपड़े के बीच थोड़ी दूरी रखें ताकि चारों तरफ से हवा लग सके.
- हैंगर का इस्तेमाल करें- शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता और ड्रेस जैसे कपड़ों को रस्सी पर मोड़कर टांगने की बजाय हैंगर पर टांगें. इससे कपड़ों का ज्यादा हिस्सा हवा में रहता है और वे जल्दी सूखते हैं.
- इस्त्री करने से पहले कपड़े हल्के सूखने दें- अगर कपड़ों में सिर्फ हल्की नमी बची है तो उन्हें कम तापमान पर इस्त्री कर सकते हैं. इससे बची हुई नमी भी दूर हो जाती है. हालांकि, कपड़े पूरी तरह से नहीं सूख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-ड्रेस में लगे ट्रांसपेरेंट लूप्स का क्या है काम? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines