चेहरे और बालों की तरह पैरों की खूबसूरती और सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है. लगातार धूल-मिट्टी और जूते-चप्पल की वजह से पैरों की स्किन रूखी और बेजान नजर आ सकती है. खासकर एड़ियों पर ड्राईनेस और डेड स्किन जमा होने से पैर खुरदरे दिखने लगते हैं. ऐसे में समय-समय पर पेडीक्योर करना पैरों की केयर का अच्छा तरीका हो सकता है. अगर हर बार पार्लर जाकर पेडीक्योर करवाना आसान नहीं है तो घर पर भी पैरों की अच्छी तरह देखभाल की जा सकती है. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने भी घर पर पेडीक्योर करने का आसान तरीका बताया है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- बालों के लिए ऑयल बेहतर है या सिरम? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए फायदे और लगाने का तरीका
हाथों को साफ करना
अगर पैरों के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी है तो पेडीक्योर शुरू करने से पहले उसे नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से साफ करें. इससे नाखूनों को अच्छी तरह साफ करने और ट्रिम करने में आसानी होगी. इसके बाद आपको नीचे बताए टिप्स को फॉलो करना होगा.
- गुनगुने पानी में पैर भिगोना- एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लें. शहनाज हुसैन के बताए तरीके के अनुसार इसमें थोड़ा शैंपू, कोई वेजिटेबल ऑयल और मोटा नमक मिलाया जा सकता है. अब पैरों को करीब 15 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें, जिससे पैरों की स्किन नरम होगी और आगे की सफाई आसान हो जाएगी.
- एड़ियों और पैरों की डेड स्किन हटाना- पैरों को पानी से निकालकर तौलिए से हल्का सुखाएं. इसके बाद प्यूमिक स्टोन या हील स्क्रबर की मदद से एड़ियों और तलवों की स्किन को धीरे-धीरे साफ करें. बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. शहनाज हुसैन के पेडीक्योर रूटीन में भी एड़ियों की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन या हील स्क्रब का इस्तेमाल करें.
नाखूनों को ट्रिम करना- अब नाखूनों को नेल क्लिपर से काटें और फाइलर की मदद से किनारों को स्मूथ करें. शहनाज हुसैन का कहना है कि पैर के नाखूनों को बहुत ज्यादा गोल आकार देने के बजाय सीधा काटना बेहतर है, क्योंकि गलत तरीके से शेप देने से इनग्रोन टोनेल की समस्या हो सकती है.
पैरों पर स्क्रब करना- अब पैरों की एक्सफोलिएशन के लिए हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें. शहनाज हुसैन के एक होम-पेडीक्योर रूटीन में पिसे हुए बादाम, दही और थोड़ी चीनी से तैयार स्क्रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
मॉइश्चराइजिंग और मसाज करना- पैरों को अच्छी तरह सुखाने के बाद मॉइश्चराइजर या किसी उपयुक्त तेल से मसाज करें. एड़ियों, तलवों और पैर की उंगलियों के आसपास खास ध्यान दें. मसाज से पैरों की त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद मिलेगी और पैरों को रिलैक्स महसूस हो सकता है.
कितनी बार करना चाहिए पेडीक्योर?
पैरों की जरूरत के अनुसार समय-समय पर होम पेडीक्योर किया जा सकता है. रोजाना फुट केयर से रूखी स्किन और डेड स्किन को जमा होने से रोकने में मदद मिल सकती है. हालांकि, अगर पैरों में कट, फंगल इंफेक्शन या कोई दूसरी समस्या है तो घर पर स्क्रब या पेडीक्योर करने से पहले एक्सपर्ट से बात करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- Homemade Natural Bleach: आलू, बेसन और इन चीजों से घर पर ही तैयार करें नेचुरल ब्लीच, चेहरे दिखेगा खिला-खिला
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
7 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
7 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
8 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
12 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
23 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Shahnaz husain
First published on:
Know More: Editorial Guidelines