घर पर ही करें पार्लर जैसा पेडीक्योर, शहनाज हुसैन के बताए इन आसान स्टेप्स से पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं

Homemade Pedicure: फेस्टिवल सीजन में अगर आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो घर पर ही पैरों की अच्छी देखभाल की जा सकती है. शहनाज हुसैन के बताए तरीके में पैरों को भिगोने, डेड स्किन हटाने, नाखूनों को सही तरीके से ट्रिम करने, स्क्रब और मॉइश्चराइजिंग पर ध्यान दिया जाता है.

Homemade Pedicure

हाथों को साफ करना न भूलें. Image Credit- Freepik and gemini

विज्ञापन

चेहरे और बालों की तरह पैरों की खूबसूरती और सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है. लगातार धूल-मिट्टी और जूते-चप्पल की वजह से पैरों की स्किन रूखी और बेजान नजर आ सकती है. खासकर एड़ियों पर ड्राईनेस और डेड स्किन जमा होने से पैर खुरदरे दिखने लगते हैं. ऐसे में समय-समय पर पेडीक्योर करना पैरों की केयर का अच्छा तरीका हो सकता है. अगर हर बार पार्लर जाकर पेडीक्योर करवाना आसान नहीं है तो घर पर भी पैरों की अच्छी तरह देखभाल की जा सकती है. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने भी घर पर पेडीक्योर करने का आसान तरीका बताया है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- बालों के लिए ऑयल बेहतर है या सिरम? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए फायदे और लगाने का तरीका

विज्ञापन

हाथों को साफ करना 

अगर पैरों के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी है तो पेडीक्योर शुरू करने से पहले उसे नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से साफ करें. इससे नाखूनों को अच्छी तरह साफ करने और ट्रिम करने में आसानी होगी. इसके बाद आपको नीचे बताए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

  • गुनगुने पानी में पैर भिगोना- एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लें. शहनाज हुसैन के बताए तरीके के अनुसार इसमें थोड़ा शैंपू, कोई वेजिटेबल ऑयल और मोटा नमक मिलाया जा सकता है. अब पैरों को करीब 15 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें, जिससे पैरों की स्किन नरम होगी और आगे की सफाई आसान हो जाएगी. 
  • एड़ियों और पैरों की डेड स्किन हटाना- पैरों को पानी से निकालकर तौलिए से हल्का सुखाएं. इसके बाद प्यूमिक स्टोन या हील स्क्रबर की मदद से एड़ियों और तलवों की स्किन को धीरे-धीरे साफ करें. बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. शहनाज हुसैन के पेडीक्योर रूटीन में भी एड़ियों की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन या हील स्क्रब का इस्तेमाल करें.  
    नाखूनों को ट्रिम करना- अब नाखूनों को नेल क्लिपर से काटें और फाइलर की मदद से किनारों को स्मूथ करें. शहनाज हुसैन का कहना है कि पैर के नाखूनों को बहुत ज्यादा गोल आकार देने के बजाय सीधा काटना बेहतर है, क्योंकि गलत तरीके से शेप देने से इनग्रोन टोनेल की समस्या हो सकती है.
    पैरों पर स्क्रब करना- अब पैरों की एक्सफोलिएशन के लिए हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें. शहनाज हुसैन के एक होम-पेडीक्योर रूटीन में पिसे हुए बादाम, दही और थोड़ी चीनी से तैयार स्क्रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 
    मॉइश्चराइजिंग और मसाज करना- पैरों को अच्छी तरह सुखाने के बाद मॉइश्चराइजर या किसी उपयुक्त तेल से मसाज करें. एड़ियों, तलवों और पैर की उंगलियों के आसपास खास ध्यान दें. मसाज से पैरों की त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद मिलेगी और पैरों को रिलैक्स महसूस हो सकता है. 

कितनी बार करना चाहिए पेडीक्योर?

पैरों की जरूरत के अनुसार समय-समय पर होम पेडीक्योर किया जा सकता है. रोजाना फुट केयर से रूखी स्किन और डेड स्किन को जमा होने से रोकने में मदद मिल सकती है. हालांकि, अगर पैरों में कट, फंगल इंफेक्शन या कोई दूसरी समस्या है तो घर पर स्क्रब या पेडीक्योर करने से पहले एक्सपर्ट से बात करना जरूरी है.

विज्ञापन

Source- Shahnaz husain

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ