Janmashtami Decor: जन्माष्टमी के त्योहार पर सभी कान्हा के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन इस बार आपको सजावट के नाम पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद कुछ चीजों से ही बहुत खूबसूरत सजावट कर सकते हैं जिससे आपका घर त्योहार के हिसाब से एकदम परफेक्ट लगेगा. आइए जानते हैं ऐसी कौन सी 6 चीजें हैं जिनकी मदद से आप टाइट बजट में भी घर को सुंदर लुक दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार
दरवाजे पर घर की चीजों से बनाएं तोरण
अपने घर के मेन गेट पर सजावट जरूर करें. ऐसा करने से घर पर बाहर से ही एक त्योहार वाला फील आने लगता है. घर के दरवाजे पर तोरण लगाने के लिए गेंदे के फूल और हरी पत्तियों की मदद से एक बंदनवार बनाई जा सकती है. अगर आपके पास पहले से ही कोई तोरण रखा है तो आप उसे भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.
पूरे घर के बजाय कान्हा के कोने को सजाएं
पूरे घर को सजाना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसलिए सिर्फ उस जगह पर फोकस करें जहां पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं. उसी जगह को सजावट का मेन फोकस बनाएं. लड्डू गोपाल के आसपास सजावट करने के लिए पुराने छोटे खिलौने, फूल, मोरपंख या पहले से मौजूद सजावटी सामान का आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
पुराने दुपट्टे से करें सजावट
अगर आपके पास भी कोई साफ पुराना दुपट्टा पड़ा है तो आप उसे घर की किसी खाली दीवार पर लगाकर उस दीवार को सजा सकते हैं. अगर आप और भी अच्छा लुक चाहते हैं तो आप कोई रंगीन या चमकीला दुपट्टा भी दीवार पर लगा सकते हैं. दुपट्टे के आसपास फूल या लाइट लगाकर आप इसे कान्हा के पीछे का बैकग्राउंड बना सकते हैं.
मोरपंख का भी करें इस्तेमाल
मोरपंख कृष्ण जी का प्रिय है, इसलिए उसे भी सजावट का हिस्सा जरूर बनाएं. आप मोरपंख का झूले, पूजा स्थान या घर के किसी कोने को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
फूल और पुरानी लाइटें आएंगी काम
अगर आपके घर में दीवाली के टाइम की लाइटें रखी हैं तो इन्हें भी निकाल लीजिए क्योंकि इनसे आप जन्माष्टमी की सजावट कर सकते हैं. इन लाइटों और नकली फूलों को आप पूजा वाली जगह पर लगा सकते हैं. गेंदे के फूल, फूलों की लड़ियां और हल्की रोशनी को मिलाकर आप एक बहुत अच्छा कोना तैयार कर सकते हैं.
बच्चों के लिए बनाएं छोटा फोटो बूथ
घर के किसी एक हिस्से में आप बच्चों का फोटो बूथ बना सकते हैं. घर के कोने में बांसुरी, मुकुट, मोरपंख या मटकी जैसी चीजें रखकर एक अच्छा फोटो बूथ बनाया जा सकता है. बच्चे यहां पर कृष्ण की वेशभूषा में फोटो खिंचवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Janmashtami Wishes: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… जन्माष्टमी पर सभी को भेजिए शुभकामनाएं इन Photos के साथ
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
55 mins agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
4 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
8 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines