Navratri Special Decoration Tips: इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है और पूरे 9 दिनों तक चलेगी. जिसमें मां के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है. कल यानी पहले दिन कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा जाएगी. नौ दिनों में महिलाएं व्रत रखती हैं, मां दुर्गा की पूजा करती हैं और घर का माहौल अच्छा बनाने के लिए डेकोरेशन की जाती है. इस दौरान लोग अपने पूजा घर को भी सुंदर लुक देने के बारे में सोचते हैं, लेकिन अगर आपका पूजा घर छोटा है या घर को सजाने के लिए ज्यादा बजट नहीं है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि आप घर पर मौजूद सामग्रियों से पूजा घर को कैसे सजा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Navratri Fashion: नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये फैशन टिप्स
पुराना दुपट्टा आएगा काम
पूजा घर के पीछे की दीवार को सजाने के लिए नया पर्दा खरीदने में पैसे खर्च न करें. आप अलमारी में रखे दुपट्टे या साड़ी डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नवरात्रि के रंग के हिसाब से पर्दा लगा सकते हैं. लाल, पीला या सुनहरा दुपट्टा अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है. वरना मल्टी कलर का दुपट्टा डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.
फूलों से सजाएं अपना पूजा कॉर्नर
नवरात्रि में गेंदे और गुलाब के फूलों से डेकोरेशन करना बेहद शुभ माना जाता है. आप पूजा कॉर्नर के आसपास गेंदे की माला लगा सकती हैं या मां दुर्गा की तस्वीर के दोनों तरफ फूलों की छोटी लड़ियां सजा सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक डेकोरेशन बनाए रखना चाहते हैं तो आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
खूबसूरत लाइटिंग से बढ़ाएं रौनक
छोटे पूजा कॉर्नर को लाइटिंग से भी खूबसूरत बनाया जा सकता है. आप मंदिर के पीछे वार्म व्हाइट लाइट्स लगा सकते हैं. इससे पूजा की जगह सुंदर दिखाई देगी और घर में भी सुकून भरा माहौल बनेगा. इसके अलावा, आप छोटी वाली लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, लाइट्स लगाते वक्त बिजली के तारों को सही तरह से छुपाना भी बेस्ट रहेगा.
रंग-बिरंगे दीए से रौशन करें पूजा कॉर्नर
अगर पूजा कॉर्नर ज्यादा छोटा है और रंगोली की जगह नहीं है तो वहां दीए जलाए जा सकते हैं. दीए को कॉर्नर के आसपास रखकर लगा सकते हैं. आप सिंपल दीए इस्तेमाल करने के बजाय रंग-बिरंगे दीए जलाकर मंदिर को सुंदर लुक दे सकते हैं. बाकी खुशबूदार दीए इस्तेमाल करना भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इस तरह के दीए आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- Homemade Peanut Oil Tricks: नवरात्रि में चाहिए 100% मूंगफली का तेल? घर पर बिना मशीन ऐसे निकालें
संबंधित खबरें
मूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 hr agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
20 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
23 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines