नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का अपना अलग ही मजा होता है. इस दौरान लोग पारंपरिक कपड़े पहनने के साथ-साथ अपने लुक को खास बनाने के लिए कई तरह की एक्सेसरीज भी इस्तेमाल करते हैं. डांडिया स्टिक भी इन्हीं में से एक है. अगर आप इस बार डांडिया नाइट के लिए कुछ अलग और खूबसूरत करना चाहती हैं तो घर पर ही अपनी डांडिया स्टिक को सजा सकती हैं. इसके लिए आपको महंगे डेकोरेशन का सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. रंग-बिरंगे रिबन, चमकदार मोती, गोटा-पट्टी और छोटे-छोटे मिरर की मदद से आप डांडिया स्टिक को भी खूबसूरत बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Navratri Puja Room Decoration: घर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
रंग-बिरंगे रिबन से सजाएं डांडिया स्टिक
डांडिया स्टिक को सजाने का सबसे आसान तरीका रंग-बिरंगे रिबन का इस्तेमाल करना है. इसके लिए, आप अपनी पसंद के दो या तीन रंगों के रिबन ले सकती हैं. अब स्टिक पर रिबन को लपेटें और अच्छी तरह चिपकाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो दोनों सिरों पर छोटे-छोटे रिबन के कॉर्नर भी लगा सकते हैं.
मोतियों से दें ट्रेडिशनल लुक
अगर आपको पारंपरिक डिजाइन पसंद हैं तो मोतियों से डांडिया स्टिक को डेकोरेट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए अलग-अलग शेप और रंग की मोती लें और स्टिक पर गोंद की मदद से मोतियों को एक पैटर्न में चिपकाएं. आप चाहें तो लाल, पीले, हरे और सुनहरे रंग के मोतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे डांडियों को एक खूबसूरत लुक मिलेगा और आउटफिट के साथ अच्छा भी लगेगा.
गोटा-पट्टी से बनाएं खूबसूरत डिजाइन
नवरात्रि के लिए डांडिया स्टिक को सजाने में गोटा-पट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते है. इसके लिए सुनहरी या सिल्वर गोटा-पट्टी लें और उसे स्टिक पर अपनी पसंद के हिसाब से चिपकाएं. आप सीधी लाइन, जिगजैग या गोल पैटर्न बना सकते हैं. गोटे के साथ रंगीन धागों या पतले रिबन का इस्तेमाल करने से डिजाइन अच्छा लगेगा.
छोटे मिरर और स्टोन से बढ़ाएं चमक
अगर आप चाहते हैं कि आपकी डांडिया स्टिक गरबा नाइट में सबसे अलग दिखे तो छोटे मिरर और स्टोन का इस्तेमाल करें. स्टिक पर मिरर को बराबर दूरी पर चिपकाएं और उनके आसपास छोटे स्टोन लगाएं. आप चाहें तो एक रंग के स्टोन सेलेक्ट सकते हैं या कई रंगों को मिलाकर डिजाइन बना सकते हैं. इससे डांडिया स्टिक को और स्टाइलिश लुक मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- Navratri Fashion: नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये फैशन टिप्स
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
2 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines