How to Cut Kathal: कटहल बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है. इस मौसम में तो ये सब्जी बहुत ही ज्यादा खाई जाती है. इसलिए मार्केट में आसानी से मिल जाएगी. आप सूखी सब्जी या कटहल के पराठे तैयार कर सकते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे बनाने और काटने से पहले पीछे हट जाते हैं. इसकी वजह स्वाद नहीं, बल्कि इसमें से निकलने वाला चिपचिपा दूध है. काटते वक्त अक्सर लोगों के हाथ और चाकू चिपका जाते हैं और कटहल को साफ करना भी थोड़ा मुश्किल काम है. ऐसे में आपको जरूरत है कुछ हैक की जिनकी मदद से कटहल को आसानी से काटा जा सकता है. इन टिप्स को अपनाने के बाद कटहल काटने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और आप उतने ही वक्त में आसानी से सब्जी बना भी लेंगे.
इसे भी पढ़ें- Apple Peel Chips: सेब के छिलके से चिप्स कैसे तैयार करें? यहां जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत
कटहल काटने से पहले क्या करें? | How to Cut Jackfruit
कटहल काटने से पहले आपको कुछ चीजें करनी होंगी. आप पहले ही चाकू पर तेल, कटिंग बोर्ड पर तेल और हाथों में तेल (Oil to Use to Cut Jackfruit) लगा लें. इससे आपके हाथों में चिपचिपा दूध भी नहीं लगेगा और ये आसानी से कट भी जाएगा.
कटहल काटने का तरीका
- सबसे पहले कटहल को खड़ा करके रखें और ऊपर से डंठल काट लें.
- इसके बीच में से दो हिस्से करें और एक टुकड़े को काटना शुरू करें.
- आपको एक हिस्सा कटिंग बोर्ड पर रखना है और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है.
- इसी तरह आप दूसरे टुकड़े को कट करें, ताकि जल्दी से कटहल को काटा जा सके.
- आपको बीज अलग निकालना है. इसके छिलके साफ करके ग्राइंडर की मदद से काट लेना है.
ये हैक भी आएगा काम
- अगर तेल लगाने के बाद भी हाथ चिपक गए हैं तो नींबू के रस का इस्तेमाल करें.
- सिरका हाथों से दूध को साफ करेगा और कटहल की फलियां आसानी से निकाल भी देगा.
- आप हाथों पर प्लास्टिक के ग्लव्स भी पहन सकते हैं. हालांकि, आपको तेल का इस्तेमाल फिर भी करना होगा.
- कटहल को हमेशा गोलाकार टुकड़ों में काटें. गोल टुकड़े करना बहुत ही आसान होता है.
- इसके बर्तन जैसे चाकू या कटिंग बोर्ड को गर्म पानी से धोएं.
इसे भी पढ़ें- Christmas Trip: क्रिसमस डे पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशन, बना लीजिए वन डे ट्रिप का प्लान
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
24 mins agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
2 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
20 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
23 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines